---Advertisement---

क्या इंट्रोवर्ट है Shweta Tiwari? Video में एक्ट्रेस ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें इंट्रोवर्ट को लेकर खुलासा करती नजर आती है लेकिन क्या आप जानते हैं क्या कह रहे हैं फैंस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2024 5:38 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) लेटेस्ट रील्स में अपने आप को लेकर एक बड़ा खुलासा करती नजर आती है। क्या श्वेता है इंट्रोवर्ट। टीवी स्क्रीन और रियल में मस्ती, मजाक और स्माइल से लोगों को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया। इंट्रोवर्ट को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे देखने के बाद आप इस रील्स को बार-बार देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो (Video) में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई है एक्ट्रेस।

Shweta Tiwari का जबरदस्त खुलासा सुन रह जाएंगे दंग

श्वेता रील्स में एक मजेदार गेम खेलती हुई नजर आती है। इस दौरान वह बताती है कि वह हमेशा प्लान को कैंसिल करने में माहिर है। इसके अलावा खुद में बातचीत करती हैं। उन्हें खुद में रहना काफी पसंद है और वह इसे एंजॉय करती है। वीडियो में श्वेता यह भी मानती है कि भीड़ में बातचीत के दौरान वह वहां से निकल जाती है क्योंकि वह अपने आप में खोई रहती है। इसके अलावा एक्ट्रेस पब्लिक में हमेशा हेडफोन को लगाना पसंद करती है ताकि शोरगुल सुनाई ना दे और किसी का कॉल उठाने से पहले वह उसके बारे में सोचने लगती है। यह सभी खूबियों के बाद श्वेता का रिएक्शन जबरदस्त है।

Shweta Tiwari को लेकर फैंस क्या कह रहे

यह रील वाकई मजेदार है क्योंकि इसमें श्वेता एक खेल खेलती हुई नजर आती है। दरअसल इस खेल के अंत में यह खुलासा होता है और श्वेता मानती है कि वह इंट्रोवर्ट है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक बार फिर कायल हो गए और लोगों की निगाहें अटक गई श्वेता तिवारी के ग्लैमर पर। फैंस इस पर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इंट्रोवर्ट होने से कोई मतलब नहीं है लेकिन आप सच में खूबसूरत हो। एक ने कहा वाह।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026