---Advertisement---

Shweta Tiwari को नकली और प्लास्टिक सर्जरी बताने वाले लोग हो जाएं सावधान, जानिए क्यों एक्ट्रेस बोली ‘कहां खुश हो तुम’

Shweta Tiwari: 45 साल की श्वेता तिवारी के प्लास्टिक सर्जरी करवाने को लेकर लोग कई दफा सवाल उठा चुके हैं लेकिन इस पर उन्होंने बेधड़क होकर जवाब दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2025 6:25 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी वह नाम जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि बेबाकपन को लेकर भी जानी जाती है। हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देने में कभी भी वह पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सब के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां प्लास्टिक सर्जरी के इल्जाम पर उन्होंने लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। यह सच है कि 45 साल की श्वेता तिवारी की फिटनेस हो या फिर खूबसूरती लोग देखकर दंग रह जाते हैं। ऐसे में हेटर्स प्लास्टिक सर्जरी को लेकर भी इल्जाम लगाते हैं लेकिन इस पर एक बार उन्होंने जमकर लताड़ लगाई थी और यह थ्रोबैक वीडियो चर्चा में है।

ट्रोल करने वालों पर Shweta Tiwari ने किया था कटाक्ष

जहां तक श्वेता तिवारी के इस थ्रोबैक वीडियो की बात करें तो प्लास्टिक सर्जरी के आरोपों पर वह जवाब देती हुई कहती है कि “दुनिया की समस्या यही है कि अगर आप नेचुरल हो तो ऐसी तैसी मचा देंगे कि आपका यह खराब है आपका वह खराब है। आप बुड्ढे हो आपका यह निकला है और अगर आपने कुछ कर लिया तो फेक है। यह नकली है, प्लास्टिक है मेरी समझ में नहीं आता है कि कहां खुश हो तुम।”

श्वेता तिवारी ने प्लास्टिक सर्जरी के आरोप पर किया सबका मुंहबंद

निश्चित तौर पर श्वेता तिवारी अपने सिजलिंग अवतार से हर बार लोगों की बोलती बंद कर देती है। 45 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को जिस तरह से वह बरकरार रखी हुई है वह काबिले तारीफ है। इस सब के बीच अक्सर हेटर्स उन पर सवाल करने में पीछे नहीं रहते हैं लेकिन एक्ट्रेस ने जिस तरह से उसका जवाब दिया वह वाकई लोगों को चौंका देने के लिए काफी है। यह सवाल करने वाले हेटर्स पर करारा वार है।

कैसे खुद को फिट रखती हैं श्वेता

जहां तक बात करें श्वेता तिवारी की फिटनेस की तो रिपोर्ट की माने तो वह हर दिन एक्सरसाइज का खास ख्याल रखती है।इसके अलावा डाइट पर भी ध्यान देती है। यही वजह है कि 2 बच्चों की मां होने के बावजूद 45 साल में भी वह अपनी ही बेटी पलक तिवारी को टक्कर देती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026