---Advertisement---

Shweta Tiwari ने पलक या रियांश नहीं बल्कि नए बेटे की दिखाई झलक तो मची सनसनी, X पर क्यों ट्रेंड कर रही एक्ट्रेस

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी ने अपने मुंह बोले बेटे के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तो सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लोग सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 20, 2026 3:16 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: ना जन्मदिन ना कोई खास मौका फिर भी सोशल मीडिया X पर श्वेता तिवारी ट्रेंड कर रही है और यह इस बात को बताने के लिए काफी है कि एक्ट्रेस की पापुलैरिटी किस हद तक है। हालांकि इस सबके बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने मुंह बोल बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। जी हां पलक तिवारी और उनका बेटा रियांश नहीं बल्कि श्वेता तिवारी ने वरुण कस्तूरिया को बर्थडे विश करते हुए कई तस्वीरें शेयर की है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब वरुण के साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट किया हो।

Shweta Tiwari ने मुंहबोले बेटे के लिए किया स्पेशल पोस्ट

दरअसल श्वेता तिवारी ने वरुण कस्तूरिया के साथ एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “मुझे पता है कि तुमने अपनी ज़िंदगी में बहुत कुछ झेला है, और फिर भी तुम हमेशा दूसरी तरफ़ और मज़बूत होकर उठने की हिम्मत ढूंढ लेते हो। तुम एक फाइटर हो, और मैं तुम्हारी हिम्मत की तारीफ़ करती हूं, सबसे मुश्किल दिनों में भी। मैं चाहती हूं कि तुम हमेशा याद रखो कि तुम कभी अकेले नहीं हो। तुम्हारे पास मैं हूं, तुम्हारी मां, जिस पर तुम भरोसा कर सकते हो, जिसके साथ तुम अपनी खुशियां और दुख बांट सकते हो। हम एक टीम हैं, और ज़िंदगी में चाहे कुछ भी हो, हम उसका सामना साथ मिलकर करेंगे।”

वरुण कस्तूरिया के लिए इमोशनल दिखी श्वेता तिवारी

वहीं श्वेता तिवारी ने आगे लिखा, “कभी-कभी मैं यह काफ़ी नहीं कहती, लेकिन मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता है कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो। तुम्हारे लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा। हर गुज़रते दिन के साथ यह और गहरा होता जाता है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, मेरे छोटे योद्धा। मैं तुमसे हमेशा और हमेशा प्यार करती रहूंगी, अपनी आखिरी सांस तक जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे! वरुण कस्तूरिया।”

श्वेता तिवारी के लिए क्या बोले वरुण

वहीं मुंहबोली मां श्वेता तिवारी के इस पोस्ट को देखकर वरुण ने लिखा बहुत-बहुत धन्यवाद, मां आपके शब्द मेरे लिए इतने मायने रखते हैं कि मैं बता नहीं सकती। मैं आपके प्यार, आपकी हिम्मत और हमेशा मेरे साथ रहने के लिए बहुत शुक्रगुज़ार हूं। मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे साथ हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं।”

श्वेता तिवारी और वरुण की इस बॉन्डिंग को देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और पलक तिवारी के साथ रिश्ता ढूंढ रहे है। अनुपमा सीरियल में नजर आने वाले वरुण श्वेता के मुंह बोले बेटे हैं जिन्हें वह काफी प्यार करती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026