---Advertisement---

‘तू इतना उड़ मत…’ मुनव्वर फारुकी के एविक्शन को लेकर ट्रोल हो रहे फुकरा इंसान की Shweta Tiwari ने लगाई वाट, द ट्रेटर्स में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Shweta Tiwari: अभिषेक मल्हान की वाट लगाते हुए एक्ट्रेस ने द ट्रेटर्स में हंगामा मचा दिया और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2026 12:16 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: द ट्रेटर्स 2 का शो लगातार मजेदार होता जा रहा है। जब से मुनव्वर फारुकी को एविक्ट किया गया है तब से लगातार यह विवादों में है। कहीं ना कहीं फैंस का मानना है कि इसके पीछे की वजह अभिषेक मल्हान हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप चर्चा में है जहां श्वेता तिवारी फुकरा इंसान की बोलती बंद करती हुई नजर आई है वही इस क्लिप को देखकर फैंस मजे लेने में पीछे नहीं है। द ट्रेटर्स 2 में श्वेता तिवारी का गेम लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।

श्वेता तिवारी ने अभिषेक मल्हान का किया मुंहबंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @realitywibes

दरअसल वायरल क्लिप की बात करें तो इसमें श्वेता तिवारी अभिषेक मल्हान की बोलती बंद करते हुए नजर आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे द ट्रेटर्स में फुल ऑन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। फुकरा इंसान जो खुद स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं उनकी वाट लगाते हुए एक्ट्रेस नजर आती है। वह कहती है, “तू इतना उड़ मत तू पहले मेरी बात सुन तो तू बोलेगा।” ऐसे में अभिषेक जब अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं तो श्वेता तिवारी दोबारा बोलती है, “नहीं तू नहीं उड़ेगा तो चुप करके बैठा रहेगा जब तक हम नहीं बोलेंगे तब तक नहीं बोलेगा।”

Shweta Tiwari को चीयर्स करते नजर आए फैंस

निश्चित तौर पर द ट्रेटर्स में श्वेता तिवारी के इस अंदाज को देखने के बाद इतना तो तय है कि आने वाले समय में गेम और भी दिलचस्प मोड़ लेने के लिए तैयार है। खतरनाक माइंड गेम्स ने दोस्ती और दुश्मनी को अलग ही मोड़ दिया है। वहीं इस वीडियो क्लिप को देखकर यूजर्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि श्वेता तिवारी इसलिए गुस्सा है क्योंकि हरमन के साथ मिलकर अभिषेक मल्हान ने मुनव्वर फारुकी को एविक्ट किया। एक फैन ने ओजी कहा तो एक यूजर ने लिखा इसलिए या बिग बॉस की विनर रही थी।

आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर श्वेता तिवारी किस तरह से गेम को दिलचस्प मोड़ देती है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026