---Advertisement---

Sidharth Malhotra: सलमान खान के पिता की गंभीर हालत के बीच कियारा आडवाणी के ससुर ने तोड़ा दम, जानें Sunil Malhotra कितने अमीर थे?

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। ये खबर उस समय आयी है जब सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत गंभीर है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 18, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Sidharth Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra:  बॉलीवुड की सबसे बड़ी खान फैमिली के घर इस समय मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन की खबर आयी है। सुनील मल्होत्रा का निधन 14 फरवरी 2026 को दिल्ली में स्ट्रोक आने से हुआ है।लेकिन एक्टर ने इसकी जानकारी बीती रात सोशल मीडिया पर दी है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी दुखी हैं।

पिता की मौत से टूटे बॉलीवुड एक्टर Sidharth Malhotra  

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पिता को खोने का उनमें भारी दुख है। सिद्धार्थ  ने अपने इमोशनल जाहिर करते हुए लिखा, ‘वे असाधारण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सुसंस्कृतता के धनी थे। उन्होंने ऐसे मूल्यों का अनुसरण किया जो कभी नहीं झुके। कठोरता के बिना अनुशासन।

अहंकार के बिना शक्ति। जीवन की तमाम मुश्किलों में भी सकारात्मकता।व्यापारिक नौसेना के कप्तान के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। स्ट्रोक के कारण व्हीलचेयर पर आने के बावजूद भी उनका हौसला बुलंद रहा।पापा, आपकी सत्यनिष्ठा मेरी विरासत है।आपकी शक्ति मुझे हर दिन मार्गदर्शन देती है। आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को जोड़े रखती है।आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह असीम है।मैं जो कुछ भी हूँ, आपकी वजह से हूँ।और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊँगा।
लव यू पापा’

सुनील मल्होत्रा कौन थे?

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा भारतीय मर्चेंट नेवी में कैप्टन पद पर काम कर चुके हैं। वो एक अच्छे पढ़े-लिखे परिवार से तालुक रखते थे। सुनील मल्होत्रा दिल्ली में रहते थे और यहीं पर उन्होंने  अंतिम सांस ली है। सुनील मल्होत्रा का जीवन काफी निजी था। इसलिए उनकी संपत्ति की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालंकि उनके बेटे सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर हैं। उनकी नेट वर्थ 180 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।

सलमान खान के पिता सलीम खान का हेल्थ अपडेट

आपको बता दें, सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो सलीम खान का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। जिसके कारण उनके दिमाग की सर्जरी करने पड़ी। मंगलवार रात से ही बीते जमाने के मशहूर राइटर सलीम खान को देखने बॉलीवुड सितारों का तांता लगा हुआ है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7

मई 28, 2026