बीवी ने टॉक्सिक की ‘तबाही’ से उड़ाया गर्दा तो टक्कर देने आए Sidharth Malhotra, VVAAN मोशन पोस्टर से लगाई दहाड़

Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी ने टॉक्सिक की तबाही से गर्दा उड़ाया तो वहीं अब उनके पति ने अपना The Vvaan वाला अंदाज दिखाया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कैसे।

Sidharth Malhotra

Photo Credit- Google Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra: बीते दिन यश के टॉक्सिक से तबाही सॉन्ग जारी किया गया था जिसकी वजह से कियारा आडवाणी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म The Vvaan की झलक दिखाई गई है जिसे देख इस बात में कोई शक नहीं है कि इस फिल्म उनके किरदार को देखना वाकई काफी डेंजरस होने वाला है। वह इसमें हर बार से हटके नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं किस तरह से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है और यूजर्स उनके लुक को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा क्या निकाल पाएंगे दहाड़

The Vvaan के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “बाघ उसके दहाड़ है नंदी उसकी शक्ति और Vvaan उसकी कहानी।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान शिव के किरदार में सिद्धार्थ के आगे बाघ और पीछे नंदी दिखाई दे रही है। यह मोशन पोस्टर निश्चित तौर पर रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है और लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।

कब रिलीज हो रही है The Vvaan

जहां तक बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की The Vvaan की तो इसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आने वाली है तो वही फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी भी दिखाई देगी। इसके साथ ही रिलीज तारीख की बात करें तो 25 सितंबर 2026 को यह सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह बनने वाली है जिसे लेकर फैंस अपनी बेचैनी बयां करने में पीछे नहीं है।

इस सबसे हटकर अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी की बात करें तो वह बहुत जल्द यश के साथ टॉक्सिक में धमाका करने वाले हैं। जहां इसके सॉन्ग तबाही ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। वहीं इस सबके बीच पति के The Vvaan अवतार ने भी लोगों के बीच हड़कंप मचाने का काम किया है।

 

 

Exit mobile version