Toxic Song के वीडियो ने सच में मचाई ‘तबाही’, कियारा आडवाणी और यश के फैंस अकेले में ही देखें

Toxic Song: यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा है तो वहीं फुल ऑन बवाल सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं तबाही वीडियो में ऐसा क्या है जिसने सनसनी मचा दी है।

Toxic Song

Photo Credit- Screen Grab From Youtube Toxic Song

Toxic Song: साउथ सुपरस्टार यश का एक औरा है जिसे स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और बहुत जल्द टॉक्सिक से वह वाकई तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। हर टीजर और लुक में लोगों को हैरान करके रख दिया है और एक बार फिर से टॉक्सिक का पॉपुलर सॉन्ग तबाही का वीडियो जारी किया गया। इसमें कियारा आडवाणी और यश को देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस आहे भरने को मजबूत हो गए हैं। यह फूल ऑन तबाही है जहां एक तरफ म्यूजिक तो दूसरी तरफ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने मचाई तबाही

Credit- Zee Music Company

निश्चित तौर पर कियारा आडवाणी और यश का यह अवतार फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा। 4 मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो में हर सीन ने गदर मचाने का काम किया है और यह देखकर टॉक्सिक के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं इस गाने में तारा सुतारिया की भी झलक दिखाई गई है। तबाही सॉन्ग में पहले ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था जिसे विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दिया तो लिरिक्स राजशेखर के हैं। यह गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली है। इस फिल्म की पिछले लंबे समय से लगातार चर्चा हो रही है।

Toxic Song को देखने के बाद क्या बोल रहे यूजर्स

टॉक्सिक सॉन्ग तबाही को देखने के बाद जहां एक यूजर ने कहा, “यह सच में तबाही है।” एक ने कहा फर्स्ट डे फर्स्ट शो फुल आग लगने वाली है। एक यूजर ने कहा यश का अपना एक औरा है और इस गाने में उसने कहर बरपा दिया है। यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया की झलक दिखाई गई है। वहीं तबाही सॉन्ग के अलावा इस फिल्म में हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी नजर आने वाली हैं। विशाल मिश्रा की आवाज और राज शेखर ने लिरिक्स दिया है।

टॉक्सिक सिनेमाघर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है।

 

 

Exit mobile version