Toxic: यश की सबसे चर्चित फिल्म जो बहुत जल्द रिलीज के लिए तैयार है और इसका इंतजार लोगों को किस कदर है यह बताने की जरूरत नहीं है। जहां न सिर्फ यश बल्कि उनके साथ पांच बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां नजर आ रही है और अब यश की टॉक्सिक लेडीज के लिए नया टीजर जारी किया गया है जो वाकई काफी खास है। यहां अंत ने हर किसी का ध्यान खींचा है आइए जानते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि हर एक्ट्रेस का अंदाज यह बताने के लिए काफी है कि टॉक्सिक में उनकी क्या भूमिका होने वाली है। फुल ऑन ग्लैमर परोसा जाने वाला है।
टॉक्सिक की किस हीरोइन ने जीत लिया आपका दिल
टॉक्सिक के इस टीजर की बात करें तो यह बहुत खतरनाक है जहां शुरुआत नयनतारा से होती है जो बाइक पर फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई देती है। निश्चित तौर पर उनके इस अवतार को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जबरदस्त तूफान ला दिया है तो वही स्विमिंग पूल से लाल ड्रेस में निकल रही कियारा आडवाणी को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। तारा सुतारिया ब्लैक ड्रेस और मुंह में सिगरेट लेकर नजर आ रही है। हुमा कुरैशी के चेहरे पर मास्क दिखाई दे रहा है इसके साथ ही रुक्मणी वसंत हाथ में पिस्टल लिए हुए नजर आई।
Toxic टीजर में यश के डायलॉग ने किया कमाल
जहां एक तरफ ये सभी एक्ट्रेस टॉक्सिक टीजर में ट्रेंड कर रही है तो इस सब से परे अपने डायलॉग से यश ने हर किसी का ध्यान खींचा है जहां वह यह कहते नजर आते हैं कि लेडीज और लेडीज एक-एक कर आओगे या एक साथ आओगे। वहीं टीशर्ट पर फैंस लुटा रहे हैं और इसे पहले ही हिट मान बैठे हैं।
आखिर कब रिलीज हो रही टॉक्सिक
इसके साथ ही रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है जहां बताया गया कि टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है। यह गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली है।
