---Advertisement---

Sikandar Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में ही घुटनों पे आयी Salman Khan की ‘सिकंदर’! Vicky Kaushal की Chhaava के सामने लग रही फेल

Sikandar Box Office Collection Day 7: Salman Khan की 'सिकंदर' का Vicky Kaushal की Chhaava के सामने बुरा हाल है। मूवी के कलेक्शन में गिरावट जारी है। इससे मेकर्स की टेंशन बढ़ी हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 6, 2025 10:33 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 6, 2025 11:16 पूर्वाह्न

Sikandar Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Sikandar Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे करके दम निकल रहा है। फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मेकर्स और एक्टर को टेंशन होने लगी है। वहीं, दूसरी तरफ Vicky Kaushal की Chhaava का भौकाल पिछले 51 दिनों से जारी है। इस फिल्म के आगे लगभग कोई भी मूवी टिक नहीं रही है। आज हम आपको सिकंदर के 7वें दिन की कमाई तो बताएंगे ही , इसके साथ ही ‘छावा’ के ताबड़तोड़ कलेक्शन की भी जानकारी देंगे।

Salman Khan की Sikandar Box Office Collection Day 7 में भारी गिरावट

सलमान खान और Rashmika Mandanna की मूवी ‘सिकंदर’ का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए है। लेकिन ये फिल्म अभr तक अपनी लागत नहीं निकाल पा रही है।

Picture Credit: Sacnilk

फिल्म का पिछले सात दिनों में टोटल कलेक्शन 97.50 करोड़ रुपए हुआ है। भाईजान की मूवी के कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म ने सातवें दिन 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, छठे दिन ये कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपए था। Sikandar worldwide Box Office Collection की बात करें तो मूवी ने लगभग 178.16 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

फैंस ने बनाई सिकंदर से दूरी

रिलीज के बाद से ही सिकंदर का बुरा हाल है। इतना ही नहीं फैंस तो एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि, एक्टर को अपनी टीम बदल लेनी चाहिए।मूवी की स्टोरी की बात करें तो, इसमें दबंग खान ने राजकोट के राजा की भूमिका निभाई है, जो कि जनता की भलाई करता है। इसके साथ ही अपनी पत्नी से बहुत प्यार भी करता है। फिल्म में एक्शन, थ्रिलर होने के बाद भी ये लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

Vicky Kaushal की Chhaava का जलवा बरकरार

दूसरी, तरफ विक्की कौशल की ‘छावा’ का जलवा 51 दिन से बरकरार है। Chhaava Box Office Collection Day 51 की बात करें तो 0.9 करोड़ का कलेक्शन किया है। अभी तक फिल्म भारत में 597.15 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 800 करोड़ के पार बताया जा रहा है। फैंस को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें, ‘छावा’ मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी हुई है। इसमें मुगल शासक औरंगजेब को भी दिखाया गया है।

आपको बता दें, ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ की कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सलमान खान पर किस तरह से विक्की कौशल भारी पड़ रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026