---Advertisement---

Sikandar Naache सॉन्ग से 59 की उम्र में Salman Khan ने डांस स्टेप से यूजर्स की कर दी बोलती बंद, Rashmika Mandanna संग जोड़ी देख लोग बोले ‘Awww’

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर से सिकंदर नाचे गाना जारी किया गया जिसे देखने के बाद फैंस झूमने के लिए मजबूर हो गए। निश्चित तौर पर सलमान रश्मिका की केमिस्ट्री के अलावा उनका डांस भी लोगों को हैरान कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2025 2:11 अपराह्न

Sikandar
Follow Us
---Advertisement---

Sikandar: सिकंदर यानी सलमान खान के साथ नाचने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सिकंदर नाचे गाना रिलीज हो गया है। इज निश्चित तौर पर आपके पैरों को थिरकने के लिए मजबूर कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि Sikandar Naache Song को जारी करते हुए यूट्यूब चैनल से लिखा गया, “यह ताल या वाइब बिल्कुल सिकंदर के साथ ताल से ताल मिलाएं।” 3 मिनट 4 सेकंड के इस गाने को सुनकर आप खुद-ब-खुद भी झूमने के लिए मजबूर होंगे जो Salman Khan और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए स्पेशल है।

सिकंदर नाचे में सलमान खान Rashmika Mandanna का नहीं है जवाब

Credit- Zee Music Company

Sikandar Naache Song में Salman Khan का एक अलग अंदाज आपको नजर आएगा और निश्चित तौर पर रश्मिका मंदाना की खूबसूरती इस गाने में एक अलग टच देने के लिए काफी है। इसमें शक नहीं है कि गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को देख आपको प्यार हो जाएगा। दोनों की केमिस्ट्री वाकई लाजवाब है जो आपको शॉक्ड कर देने के लिए काफी है। अलग अंदाज से डांस से जादू दिखाने वाले Salman Khan का सिकंदर नाचे में अंदाज अलग नजर आ रहा है और यह उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

Sikandar Naache Song में सलमान खान Rashmika Mandanna को लेकर क्या बोल रहे फैंस

सिकंदर नाचे गाने की बात करें तो इसे अमित मिश्रा, आकाशा और सिद्धांत मिश्रा ने आवाज दी है। म्यूजिक JAMB तो लिरिक्स समीर अंजान के हैं। एआर मुरुगदोस के निर्देशन में बनने वाली सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं इस गाने को सुनकर लोग क्रेजी नजर आए हैं। एक ने लिखा सलमान भाई की झलक सबसे अलग। एक ने कहा सबका बाप सिकंदर तो एक ने कहा, “भाई क्या डांस किया है बहुत अच्छा Salman Khan 59 की उम्र में डांस स्टेप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं एनर्जी और सलमान खान रश्मिका की केमिस्ट्री।” बाकी यूजर्स Sikandar Naache को सुन झूमने के लिए मजबूर हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026