---Advertisement---

Singham Again: ‘शक्ति शेट्टी’ बनी दीपिका पादुकोण मचाएंगी बवाल! चेहरे पर खून और हाथ में पिस्तौल देख ये क्या कह गए रणवीर

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में सिंघम 3 से शक्ति शेट्टी को इंट्रोड्यूस कर दिया गया है। नवरात्रि के पहले दिन पर शक्ति शेट्टी के अंदाज में दीपिका पादुकोण की झलक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 15, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में सिंघम 3 से शक्ति शेट्टी को इंट्रोड्यूस कर दिया गया है। नवरात्रि के पहले दिन पर शक्ति शेट्टी के अंदाज में दीपिका पादुकोण की झलक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि फर्स्ट लुक पोस्टर में ही वह तहलका मचाने में कामयाब हुई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी चर्चा में है जिसमें दीपिका लेडी सिंघम बनकर लोगों को चौंकाती हुई नजर आ रही है।पुलिस के अंदाज में दीपिका फिलहाल छा गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है तस्वीर में।

दीपिका के लुक का कमाल

जहां तक इसको इस पोस्टर की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण खून से लतपथ नजर आ रही है। इसके साथ ही वह हाथ में रिवाल्वर तानकर अपना स्वैग दिखा रही हैं। इस दौरान वह एक आदमी के मुंह में रिवाल्वर रखकर दूसरे हाथ से उसके बाल खींच रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, “शक्ति शेट्टी को इंट्रोड्यूस कर रही हूं।” बिखरे बाल पुलिस वर्दी और एक गजब स्माइल के साथ दीपिका फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुई है।

रणवीर सिंह का खास कमेंट

इस लुक को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से शक्ति सेठी मेरी लेडी सिंघम। दीपिका पादुकोण से। दीपिका के इस किरदार को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उनका लुक हर तरफ तहलका मचा रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा, “आग लगा देगी।” वही भूमि पेडनेकर से लेकर ऋतिक रोशन तक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

क्या कमाल दिखाएंगी दीपिका

गौरतलब है कि हाल ही में रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही बेचैनी देखने को मिलती है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि करीना कपूर के बाद दीपिका पादुकोण इस फिल्म में क्या बवाल मचाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Leave a Comment