---Advertisement---

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने क्यों बताया रोहित शेट्टी की ‘Singham’ को ‘ख़तरनाक’? क्या मुश्किल में फंसेगी ‘Singham 3’?

Singham फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ़्रेंचाइज़ी में से एक है। वहीं अब बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने फ़िल्म को लेकर अपनी नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह फ़िल्म ख़तरनाक संदेश देती है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 23, 2023 9:36 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Singham: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन थ्रिलर फ़्रैन्चाइज़ी ‘सिंघम’ अब अपने तीसरे पार्ट को लेकर जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगी। फ़िल्म ‘सिघम 3’ की घोषणा हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी ने की थी। फ़िल्म की घोषणा के साथ-साथ एक पूजा का आयोजन भी किया गया था जिसमें रोहित शेट्टी के दोनों सिंघम यानी अजय देवगन और रणवीर सिंह दिखे थे। वहीं इसी बीच अब बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने रोहित शेट्टी की सिंघम को ‘ख़तरनाक’ बताया है। 

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने दिया बड़ा बयान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के मौक़े पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल ने फ़िल्म को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में पुलिस जजों के खिलाफ कार्रवाई करती है। इसके साथ ही उनकी छवि को अक्सर डरपोक, मोटे चश्मे पहनने वाले और अक्सर बहुत खराब कपड़े पहने हुए दिखाया जाता है। वह कोर्ट पर मुजरिमों को ऐसे ही जाने देने का आरोप लगाते हैं। फिर फ़िल्मी पुलिस अकेले ही न्याय करने निकल पड़ती है।

सिंघम को ख़तरनाक बताते हुए जज गौतम पटेल ने कहा कि फ़िल्म सिंघम में विशेष रूप से ऐसा सबसे ज़्यादा दिखाया गया है। इस फ़िल्म में पूरा पुलिस प्रशासन प्रकाश राज द्वारा निभाए एक बुरे राजनेता के किरदार से परेशान लोगों को न्याय दिलाने निकल पड़ती है। लेकिन यह संदेश बहुत खतरनाक है।

Ajay Devgn ने शुरु की ‘Singham 3’ की शूटिंग 

आपको बता दें कि साल 2011 में है सिंघम फ्रेंचाइज़ी की पहली फ़िल्म सिंघम रिलीज़ हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में धमाल मचाया था। इसके बाद साल 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ रिलीज़ हुई। वहीं अब इस फ्रेंचाइज़ी के फैंस इसके तीसरे पार्ट के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसी बीच हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जा रहा है कि फ़िल्म ‘Singham Again’ यानी कि ‘Singham 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फ़िल्म में अजय देवगन अपने सिंघम के किरदार को पर्दे पर दोहराते नज़र आएंगे।


इस फ़िल्म में उनके साथ करीना कपूर ख़ान भी अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा फ़िल्म में ‘सिम्बा’ यानी कि रणवीर सिंह और ‘सूर्यवंशी’ यानी कि अक्षय कुमार भी नज़र आने वाले हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार फ़िल्म में एक महिला कॉप का किरदार भी रखा गया है जिसमें दीपिका पादुकोण निभाएंगी। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के ‘सिंघम’ को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया देने के बाद ही कई लोग मान रहे हैं कि शायद रोहित शेट्टी की यह नई फ़िल्म मुश्किल में फंस सकती है।

 देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026