---Advertisement---

Sky Force Song Maaye: भावुक! देश के प्रति प्यार और जुनून का दिखा अलग नजारा, Akshay Kumar को देख भर आएंगी आंखें

Sky Force Song Maaye: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का गाना माये रिलीज किया गया है जिसे सुनने के बाद फैंस क्रेज़ी हैं। आइए जानते हैं क्या है इस गाने में खास जो है चर्चा में और इसे सुनने के बाद आप भी हो जाएंगे इमोशनल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2025 2:28 अपराह्न

Sky Force Song Maaye
Follow Us
---Advertisement---

Sky Force Song Maaye: अक्षय कुमार का ‘स्काई फोर्स सॉन्ग माये’ कहीं ना कहीं आपको ‘तेरी मिट्टी में’ की याद दिलाने के लिए भी काफी है। जी हां, बहुत जल्द रिलीज होने वाली फिल्म स्काई फोर्स का गाना ‘माये’ को सुनने के बाद निश्चित तौर पर आप काफी इमोशनल हो जाएंगे। देशभक्ति के जुनून को दिखाने के लिए यह गाना काफी है। स्काई फोर्स में अक्षय कुमार का इमोशनल अवतार और उनकी Nimrat Kaur के साथ जोड़ी देखने के बाद निश्चित तौर पर आप दिल हारने को मजबूत हो जाएंगे। Sky Force Song Maaye इमोशनल करने के साथ-साथ आपकी रूह को कंपा देगा।

‘स्काई फोर्स सॉन्ग माये’ क्यों है Akshay Kumar के फैंस के लिए स्पेशल

Credit- Saregama Music

3 मिनट 1 सेकंड का गाना माये फिलहाल Sky Force फिल्म से चर्चा में है और इसके लिरिक्स और वीडियो किसी को भी इमोशनल कर दे। Sky Force Song Maaye के लिरिक्स को सुनने के बाद शायद आप मनोज मुंतशिर के लिरिक्स और तनिष्क बागची के म्यूजिक के फैन हो जाएंगे। गाने को बी प्राक ने आवाज दी है। Sky में वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है और उनके गंभीर लुक को स्काई फोर्स सॉन्ग माये में देखना वाकई काफी खास होने वाला है।

Sky Force Song Maaye में दिखा Akshay Kumar के अलावा बाकी स्टार्स की झलक

‘स्काई फोर्स सॉन्ग माये’ में दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना आग और गोली बारूद के बीच अक्षय कुमार खून से लतपथ नजर आ रहे हैं। भारत मां की सेवा के लिए तत्पर दिखाई दिए और एक बार फिर उनका यह सैनिक वाला अंदाज देखने फैंस के लिए खास है। Sky Force Song Maaye चर्चा में है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे सारा अली खान प्रेग्नेंट होती है। वीर पहाड़िया देश के लिए लड़ रहे होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार और निमृत कौर को भी साथ देखना खास होने वाला है।

अक्षय कुमार स्काई फोर्स फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं जहां बीते दिन इसका ट्रेलर जारी किया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अभिषेक अनिल कपूर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026