---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: खतरे में Lovekesh Kataria की जान! क्या फुस निकले सुरक्षा के लिए किए गए बड़े-बड़े दावे?

Bigg Boss OTT 3 अपनी सुरक्षा के लिए जाना जाता है लेकिन, Lovekesh Kataria की तेजी से वायरल होती सांप वाली वीडियो को देख लग रहा है कि शो में किये जाने वाले सभी दावे फुस हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 9, 2024 11:54 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 9, 2024 1:55 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट फेवरेट और सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही कंटेस्टेंट के लिए अपनी सुरक्षा और स्ट्रिक्ट रूल्स के लिए जाना जाता है। लेकिन Bigg Boss OTT 3 के अलग-अलग मजेदार वाक्य देख यह साफ हो रहा है कि, न ही मेकर्स शो के रूल्स पर ध्यान दे रहे हैं और न ही कंटेस्टेंट की सुरक्षा पर। दरअसल हाल में शो का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें, लवकेश कटारिया के बगल से सांप निकलता दिख रहा है। चलिए उस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 के घर में दिखा सांप

बता दें, Biggboss Khabri नामक एक्स अकाउंट द्वारा बिग बॉस ओटीटी 3 का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है। इस तेजी से वायरल होती वीडियो में लवकेश कटारिया बिग बॉस के आदेश अनुसार एविक्ट हो चुके हैं और बाहर कैदी की तरह कैद जनता के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

यहीं आप वीडियो में देख सकते हैं यूट्यूबर के बगल से एक लंबा सा सांप गुजर रहा है। इस वीडियो को देख यह सवाल खड़ा हो रहा है कि, अगर शो में सुरक्षा का ध्यान दिया जाता है तो यह सांप घर के अंदर कैसे पहुंचा। अभी तो यह सांप वहां से गुजर गया लेकिन, वह लवकेश को नुकसान भी पंहुचा सकता था और उनकी जान भी ले सकता था।

जनता पर है लवकेश को बचाने का जिम्मा

बीते कुछ दिनों से लवकेश कटारिया के हाथ में “बाहर वाले” कंटेस्टेंट की पॉवर थी जिससे उन्हें कई तरह के फायदे भी मिले। लेकिन, विशाल पांडे ने उनका यह राज खोल दिया और गेस कर लिया कि लवकेश ही बाहर वाले हैं। जिससे बिग बॉस ने तो उन्हें बेघर कर दिया है लेकिन आखरी फैसला जनता पर छोड़ा है क्या वह उन्हें बचाना चाहती है या नहीं। इसी के साथ आपको बता दें इस बात का खुलासा भी आज हो जाएगा क्योंकि, आज ही वोटिंग लाइन बंद कर दी जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026