---Advertisement---

क्या सामंथा के फैंस से खौफ में आई Sobhita Dhulipala? शादी की रस्मों से गायब दिखे Naga Chaitanya, देखें फोटोज

Sobhita Dhulipala: सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य की होने वाली पत्नी शोभिता धुलिपाला ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फंक्शन की शुरुआत की कुछ झलकियां दिखाई है जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2024 3:57 अपराह्न

Sobhita Dhulipala
Follow Us
---Advertisement---

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलीपाला (Sobhita Dhulipala) बहुत जल्द नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार है और नागा बीते दिन पहली बार अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए सोशल मीडिया पर शोभिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिस पर लोग काफी ट्रोल करने लगे। ऐसे में लोगों के खौफ से उन्होंने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर लिया। वहीं इस तक के बीच शोभिता ने शादी की रस्मो की शुरुआत की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। लोगों को हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस दौरान नागा गायब दिखे। विशाखापट्टनम में फिलहाल शादी की रस्मो की शुरुआत हुई है। आइए देखते हैं।

नागा चैतन्य की दुल्हनिया Sobhita Dhulipala के घर जश्न की शुरुआत

शोभिता के घर शादी की रस्मो की शुरुआत हुई है और सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटोज दिखाई है जिसमें उनके होने वाले पति तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वह अपनी शादी से लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही। इन फोटोज को शेयर कर शोभिता ने कैपश्न में लिखा, “गोधूमा रयि पसुपु दंचतम यानी प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत।” जिसमें आप देख सकते हैं कि शोभिता घर के बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लेती हैं और इस दौरान महिलाएं एक दूसरे के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं।महिलाएं शोभिता के साथ हल्दी कुटती हुई नजर आती है।

सिंपल लुक में खूबसूरत दिखीं Sobhita Dhulipala

खास दिन को शोभिता खूब एंजॉय कर रही है और इस दौरान वह गोल्डन रेड ग्रीन कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। गोल्डन ज्वेलरी से वह अपने लुक में चार चांद लगा रही है। माथे पर बिंदी और सादगी भरे इस अंदाज को देखने के बाद लोग दिल हारने पर मजबूर हो गए और अलग-अलग तस्वीरों में वह अपने इस खास दिन को एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस दौरान उनके होने वाली पति नागा चैतन्य नजर नहीं आए।

Sobhita Dhulipala की फोटोज पर फैंस के रिएक्शन

जहां तक इन तस्वीरों की बात करें तो इसे 100000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा लव तो दूसरे ने कहा सदा सौभाग्यवती रहो तो एक यूजर ने सामंथा रुथ प्रभु को टैग किया है। एक यूजर ने कहा पति कहां है ढूंढो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026