---Advertisement---

शादी के बाद पहली बार डिनर पर निकली Sonakshi Sinha के लुक ने खींचा ध्यान, देख लोग क्यों करने लगे ट्रोल?

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा को उनके पति जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया और इस दौरान उनके लुक को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 12:52 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में जहीर इकबाल के साथ बंध चुकी है लेकिन वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। कुछ लोग उन्हें शादी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि आखिरकार जहीर और सोनाक्षी की शादी हो चुकी है। वहीं इस सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा को स्पॉट किया गया और एक बार फिर वह अपने लोक से लोगों का ध्यान जीतने में कामयाब हुई लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने लगे। इस बारे में आइए जानते हैं। सोशल मीडिया पर उनका लुक चर्चा में है लेकिन ट्रोलर्स के हत्थे फिर चढ़ी नई नवेली दुल्हनिया।

इस अंदाज में दिखीं Sonakshi Sinha

शादी के बाद पहली बार पब्लिक अपीरियंस दे रही सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक वाकई काफी अलग रहा और उन्हें देखने के बाद कुछ लोग जहां उनकी तारीफ करते नजर आए तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। सोनाक्षी सिन्हा रेड कलर मिडी लेंथ ड्रेस को मैचिंग श्रग के साथ पेयर करती नजर आई। वहीं इस दौरान वह अपने लुक को पेंसिल हाई हील्स के साथ स्लीक बन हेयर स्टाइल और कानों में इयररिंग्स के साथ न्यूड लिपस्टिक और मिनिमम मेकअप से कंप्लीट टच देती दिखीं। उनका यह लोक कहने में दो राय नहीं है कि काफी स्टाइलिश था। वहीं उनके पति ब्लैक पेंट और व्हाइट कुर्ता स्टाइल शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

इस वजह से ट्रोल कर रहे लोग

जब सोनाक्षी का यह लुक शादी के 3 दिन बाद सामने आया तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा इस ड्रेस में शादी करती ज्यादा सुंदर लग रही है तो दूसरे ने कहा नई नवेली दुल्हनियां चूड़ा मंगलसूत्र और सिंदूर नहीं यह न्यूली मैरिड नहीं है। एक ने कहा सिंदूर और मंगलसूत्र कहां है तो दूसरे ने कहा नई नवेली शादीशुदा तो बिल्कुल नहीं लग रही हो। एक यूजर ने कहा, “सिंदूर कहां गया अब मांग से।” एक का कहना है शादी नहीं किया है इसने निकाह किया है। एक ने कहा भई क्या सिंदूर चला गया

जश्न है जारी

बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। जहां वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करने के लिए एक रेस्टोरेंट में मिले इस दौरान कई झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। 23 जून को शादी के बंधन में बंधे यह कपल फिलहाल चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026