---Advertisement---

पिता के बाद Sonakshi Sinha की मां ने खफा होकर किया कुछ ऐसा! क्या परिवार की रजामंदी के बगैर हीरामंडी एक्ट्रेस लेंगी सात फेरे

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद मां भी हुई शादी के खिलाफ, सोशल मीडिया पर इस खबर ने मचाई हलचल, जानिए क्या है माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2024 5:22 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी फिलहाल काफी चर्चा में है। पहले यह खबर सामने आ रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटीकी शादी से खुश नहीं है लेकिन इस सबके बीच एक और खबर खूब चर्चा में है। दरअसल कहा जा रहा है कि इस शादी से न सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा बल्कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और भाई भी खफा हैं। जी हां, वहीं शादी को लेकर लोग हर एक खबर जानने के लिए बेताब है तो सोशल मीडिया पर एक रेडिट यूज़र ने कुछ ऐसा ढूंढा है जिसके बाद लोगों के कान एक बार फिर खड़े हो गए।

मां हुई Sonakshi Sinha के खिलाफ

कहा जा रहा है कि क्या परिवार की रजामंदी के बगैर सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर के साथ शादी रचाने वाली है। फिलहाल यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस शादी में सोनाक्षी के घर से कौन-कौन शामिल होंगे। लेकिन अब जो दावा किया जा रहा है वह वाकई काफी शॉकिंग है। शादी की खबरों के बीच ऐसा कहा जा रहा है की एक्ट्रेस की मां ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। पूनम सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनाक्षी सिन्हा गायब है जबकि सोनाक्षी और पूनम एक दूसरे के साथ काफी खास और करीबी बॉन्ड शेयर करते थे।

फिल्हाल सिन्हा परिवार को लेकर सस्पेंस

इसके अलावा सोनाक्षी का भाई लव सिन्हा भी उन्हें फॉलो नहीं करता है। ऐसे में क्या सोनाक्षी की फैमिली में शादी की वजह से चीजें ठीक नहीं चल रही है। क्या परिवार की खुशी के बगैर एक्ट्रेस शादी करने वाली है जिसकी वजह से उनका रिश्ता उनके घर से बिगड़ गया है। इस सब पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है और लोग अब शादी का इंतजार करने लगे।

क्या शत्रुघ्न सिन्हा होंगे शादी में शामिल

यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से शत्रुघ्न सिन्हा काफी नाराज हैं। वह नहीं चाहते हैं कि सोनाक्षी इतनी जल्दी शादी के बंधन में बंधे। लेकिन एक करीबी ने यह कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वह अपनी लाडली से लंबे समय तक नाराज रहेंगे और हमें उम्मीद है कि वह शादी में जरूर शामिल होंगे। अब ऐसे में शादी पर फिलहाल लोगों की नजरें है।

कब है शादी

रिपोर्ट्स की माने तो 20 जून को सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के नाम की हल्दी लगाएंगी और उनका वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएगा। वहीं 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026