---Advertisement---

Sonakshi Sinha ने मैरिड लाइफ को लेकर कहीं ये बात ! वन मंथ एनिवर्सरी पर जानिए आखिर जहीर से क्यों हो गई हैं इरिटेट?

Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद कितनी बदल गई है सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी और अपने पति से क्यों होती है इरिटेट, इस बारे में एक्ट्रेस ने किया खुलासा, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 3:27 अपराह्न | Updated: जुलाई 23, 2024 5:11 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: 23 जून वह दिन जब सोनाक्षी सिन्हा अपने 7 साल के प्यार जहीर इकबाल की हमेशा के लिए हो गई। आज उनकी शादी को एक महीने हो चुके हैं और ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि आखिर शादी के बाद उनके जिंदगी किस तरह बदल गई है। क्या उनकी जिंदगी में आया कोई बदलाव। इस दौरान वह यह भी बताती है की एक्ट्रेस आखिर पति जहीर की किस आदत से इरिटेट हो जाती हैं। आइए जानते हैं।

किस तरह बदल गई Sonakshi Sinha की जिंदगी

Credit- Galatta India

Galatta India को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सपने अपने परिवार प्यार और प्रपोजल को लेकर कई खुलासे करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने बताया कि जहीर इकबाल को पहले उन्होंने आई लव यू कहा था और शादी के लिए भी पहले दबंग एक्ट्रेस ने ही प्रपोज किया था। इस दौरान एक्ट्रेस से यह सवाल किया जाता है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी शादी के बाद बदल गई है इस पर एक्ट्रेस तुरंत जवाब देती है नहीं। एक्ट्रेस बताती है कि सिर्फ वह अब अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ हमेशा रहती है यही बदलाव आया है।

इस आदत से परेशान हैं सोनाक्षी

एक्ट्रेस से जब यह पूछा गया कि क्या वह जहीर की किसी आदत से परेशान हैं जिसका पता उन्हें शादी के बाद चला है। तो इस पर सोनाक्षी हंसते हुए कहती है कि 7 साल से साथ रहे हैं तो पहले से सब पता है लेकिन बाद में एक्ट्रेस हंसते हुए यह कहती है कि हां उनका सिटी बजाना कभी-कभी इरिटेटिंग हो जाता है क्योंकि यह हमेशा चलते रहता है। सोनाक्षी सिन्हा ने यह सिर्फ मजाक में कहा है लेकिन कपल इस दौरान कई खुलासे करते हुए नजर आए।

चर्चा में बनी हुई है सोनाक्षी

वन मंथ एनिवर्सरी से पहले दिए गए सोनाक्षी सिन्हा का इंटरव्यू काफी चर्चा में है जिसमें वह शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने रिश्ते और जहीर इकबाल और अपनी फैमिली के बीच कनेक्शन पर भी बातचीत करती हुई नजर आई। गौरतलब है कि अभी हाल ही में सोनाक्षी की फिल्म ‘ककूड़ा’ रिलीज हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026