---Advertisement---

जहीर इकबाल संग इस हाल में नजर आई Sonakshi Sinha, पोज देने से इनकार कर बोलीं- ‘घर जाने दे…’

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आ रही है। इस दौरान पैप्स से कुछ ऐसा कहती है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2024 12:41 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal ) संग सात फेरे लेने के बाद से वह लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस सब के बीच एक बार फिर जहीर और सोनाक्षी को स्पॉट किया गया और इस दौरान दोनों की जोड़ी चर्चा में रही। जहां एक्ट्रेस कुछ ऐसा कर गई जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में है। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई सोनाक्षी सिन्हा जिसे फैंस कर रहे हैं खूब पसंद।

ये क्या कह गई Sonakshi Sinha

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसे Pinkvilla ने शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि पैप्स जब उन्हें फोटो क्लिक करवाने के लिए कहते हैं तो सोनाक्षी जवाब देती है मुझे घर जाने दे। इस दौरान वह काफी अस्त-व्यस्त हालत में होती हैं। वहीं उनके पीछे नजर आते हैं जहीर इकबाल। कूल लुक में सोनाक्षी सिन्हा इंप्रेस करने में कामयाब रही और एक बार फिर अपने बेबाकपन से लोगों का दिल जीत गई।

पोज देने के मूड में नहीं दिखीं Sonakshi Sinha

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के पीछे पैप्स गाड़ी तक जाते हैं लेकिन वह पोज नहीं देती है। इस दौरान अपने अलग अंदाज से लोगों को हैरान कर देती है। वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि उन्हें पोज देने का फिलहाल कोई मूड नहीं है।

चर्चा में बनी रहती है Sonakshi Sinha

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में ‘काकूड़ा’ फिल्म में नजर आई थी जो zee5 पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वह अपनी शादी को लेकर विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी सोनाक्षी सिन्हा शादी के बात से लगातार अपने पति जहीर के साथ तमाम झलकियां लोगों को दिखाती है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग उन्हें आने वाली फिल्मों में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 14, 2026

Nawazuddin Siddiqui

सितम्बर 14, 2026

Haiwaan Box Office Collection Day 3

सितम्बर 14, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 31

सितम्बर 14, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 10

सितम्बर 14, 2026

Viral Video

सितम्बर 14, 2026