---Advertisement---

पिता की नाराजगी के बीच Sonakshi Sinha इस दिन लगाएगी जहीर इकबाल के नाम की हल्दी! जानिए गेस्ट से लेकर सजावट तक में क्या है खास

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बहुत जल्द सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों की शादी की खबरें फिलहाल चर्चा में है तो आइए जानते हैं आखिर कब है हल्दी सेरिमनी और क्या होने वाला है स्पेशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 7:20 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। जहीर इकबाल संग वह बहुत जल्द सात फेरे लेने वाली है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक खबरें आ रही है और इस सब के बीच उनकी हल्दी सेरिमनी की तारीख तय हो गई है। जी हां, बताया जा रहा है कि खास दिन पर खास लोगों की मौजूदगी में सोनाक्षी जहीर के नाम की हल्दी लगाएंगी और वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट और सेलिब्रेशन की तैयारी।

कब होगी Sonakshi Sinha की हल्दी

हल्दी सेरिमनी को लेकर कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पिया के नाम की हल्दी 20 जून को लगाने वाली है और इसके साथ ही वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी।

डेकोरेशन की खास व्यवस्था

एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी की वेन्यू Bastian At the top को आइवरी और व्हाइट कलर से डेकोरेट किया जाएगा। खाने की मेनू और डिनर की भी खास व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस शादी में कुछ पैप्स को शिरकत करने की आजादी होगी।

ये मेहमान आ सकते हैं नजर

शादी में मेहमानों की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फैमिली के अलावा सोनाक्षी और जहीर के क्लोज फ्रेंड्स और रिश्तेदार होंगे। इसमें आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा जैसे चेहरे दिखाई दे सकते हैं। इसमें संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, अदिति राव हैदरी, शरमीन सहगल को भी देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि सलमान खान को भी न्योता भेजा गया है।

बैचलर पार्टी की तस्वीर वायरल

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कई फोटो शेयर की थी जिसे लेकर यह दावा किया गया कि या उनकी बैचलर पार्टी का है जिसने हुमा कुरैशी भी नजर आई थी। ब्लैक कलर की ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा लोगों के बीच छा गई। हालांकि इसके साथ उन्होंने इस बात का खुलासा तो नहीं किया कि यह उनकी बैचलर पार्टी का है लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें फैल गई है।

शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं

वहीं कुछ रिपोर्टर्स में यह अभी दावा किया गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं है। लेकिन बीते दिन सोनाक्षी के एक करीबी रिश्तेदार ने इस बात का खुलासा किया कि यह सच है कि सोनाक्षी को इतनी जल्दी शत्रुघ्न शादी करने नहीं देना चाहते हैं लेकिन एक पिता कब तक अपनी बेटी से नाराज नहीं रह सकता है। वह शादी में जरूर शिरकत करेंगे। सोनाक्षी और जहीर की शादी पर फिलहाल लोगों की नजरें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026