---Advertisement---

Sonakshi Sinha शादी के बाद नहीं बदलेंगी धर्म, इन 5 एक्ट्रेस ने प्यार के लिए मजहब की दीवार तोड़ नहीं की समाज की परवाह

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है लेकिन वह अपना धर्म नहीं बदलेंगी। इस बात का खुलासा हुआ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन एक्ट्रेस ने प्यार के लिए अपने धर्म की कुर्बानी दे दी थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 11:05 पूर्वाह्न | Updated: जून 23, 2024 1:25 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार है। उनकी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन इस सब के बीच Sonakshi Sinha के होने वाले ससुर ने इस बात का खुलासा कर दिया कि वह शादी के लिए कोई धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है। कई हसीनाएं ऐसी हैं शादी के लिए अपना धर्म नहीं छोड़ा और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम शामिल है। लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी रही है जो धर्म से पहले अपने प्यार को चुनकर लोगों के सामने मिसाल बनी। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 एक्ट्रेसेस के नाम।

आयशा टाकिया

इस लिस्ट में आयशा टाकिया का नाम शामिल है। सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाली इस हसीना को लोगों ने खूब प्यार दिया। लेकिन अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गई और फिर खबर आई कि उन्होंने साल 2009 में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर अपना धर्म बदल लिया। उन्होंने समाज के बंधनों को तोड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

हेमा मालिनी

इस लिस्ट में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है। उन्होंने शादीशुदा धर्मेंद्र से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था और इस दौरान वह काफी चर्चा में रही थी।

अमृता सिंह

इस लिस्ट में सैफ अली खान के साथ शादी रचाने वाली अमृता सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, नवाब खानदान की बहू बनने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला था। 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से इस्लामिक में उन्होंने शादी रचाई थी।

राखी सावंत

इस लिस्ट में ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नाम भी शामिल है। उन्होंने खुद इस बात का कबूल किया कि एक्स हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया था और वह इस्लाम बन गई थी।

दीपिका कक्कड़

धर्म परिवर्तन करने वाले नाम की बात करें तो इसमें दीपिका कक्कड़ का नाम शुमार है। जी हां, टीवी की मशहूर हसीना धर्म परिवर्तन कर काफी ट्रोल भी हुई थी लेकिन उन्होंने अपने रास्ते खुद चुने और वह आज खुशनुमा जिंदगी बिता रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026