---Advertisement---

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal ने शादी की पोस्ट पर क्यों कर दिए कमेंट बंद? कांग्रेस नेता ने लगाया ‘नफरत का आरोप’

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की तस्वीरों से कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया तो लोग बात बताने लगे और इस सबके बीच सुप्रिया श्रीनेत ने बड़ा आरोप लगाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 2:05 अपराह्न

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं और दोनों 23 जून को परिवार की रजामंदी के बीच सिविल वेडिंग कर लाइमलाइट में रहे। वहीं साड़ी के बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। लेकिन इस सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आई कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी वेडिंग फोटोज से कमेंट को ऑफ कर लोगों को झटका दिया। इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत कुछ ऐसा कहती हुई नजर आई जो चर्चा में है।

सुप्रिया श्रीनेत का फूटा गुस्सा

सुप्रिया श्रीनेत लिखा, “दो लोग जो 7 साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं उन्होंने शादी कर ली। उम्मीद थी कि एक दूसरे को ढेर सारा प्यार और बधाई संदेश मिलेंगे और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं मिलेगी लेकिन नफरत से बचने के लिए उन्हें अपने इंस्टाग्राम फीड पर कमेंट बंद करने पड़े जो उनके लिए लोग दे रहे थे। आप दोनों को प्यार समझ और विश्वास से बड़ी शादी की शुभकामनाएं कुछ ऐसा जिसके बारे में ट्रोलर्स को कुछ भी नहीं पता है। आपकी कुशल जिंदगी के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल। भगवान इन जहरीले ट्रोलर्स को भी आशीर्वाद दें।

क्या ये है वजह

जहां आमतौर पर सेलिब्रिटी शादी की तस्वीरें शेयर कर उस पर बधाइयां लेते हैं। वहीं इस सबके विपरीत सोनाक्षी ने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया। सोनाक्षी की तस्वीरों पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिए थे क्योंकि सोनाक्षी और जहीर दो अलग-अलग धर्म के हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता के ट्वीट से इस बात की आशंका जताई जा रही है।

बॉलीवुड सितारों से सजी शाम

रविवार को जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधे हैं और उन्होंने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया जिसमें सलमान खान से लेकर अदिति राव हैदरी, रेखा, सलमान खान, ऋचा चड्ढा, काजोल समेत कई बॉलीवुड स्टार्स नज़र आए थे।

सोनाक्षी का लुक रहा चर्चा में

शादी के मौके पर सोनाक्षी सबसे हटकर नजर आई। उन्होंने आइवरी कलर की साड़ी को स्टाइल करती हुई दिखीं थी वहीं जहीर सफेद रंग के कुर्ता में नजर आए थे। ग्रैंड रिसेप्शन पर रेड सिल्क बनारसी साड़ी में सोनाक्षी खूबसूरत दिखाई दी थी और उनका देसी लुक चर्चा में रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026