DNP India Hindi

Nuh Violence पर छलका सोनू सूद का दर्द, धर्मेंद्र बोले- ‘ये कहर क्यों, किस लिए? बक्श दे मालिक’

Nuh Violence

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह हिंसा से देशभर में तनाव का माहौल है। हर तरफ आग की लपटें देखने को मिल रही है और इसकी झलक देख लोगों की रूह कांप उठी है। यह हिंसा की खबरें किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। हर तरफ आग की लपटें तो बसों को जला दिया जा रहा है। ऐसे में यहां काफी अफरातफरी मची हुई है। नूंह हिंसा को लेकर लोगों का दिल पसीज गया है और ऐसे में धर्मेंद्र से लेकर सोनू सूद जैसे सितारे मुखर हुए हैं और इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। नूंह हिंसा को लेकर उन्होंने अपना दर्द ट्वीट के जरिए शेयर किया है।

धर्मेंद्र ने बयां किया दर्द

हिंसा को लेकर धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा, “यह कहर क्यों किस लिए बक्श दे मालिक अब तो बक्श दे अब बर्दाश्त नहीं होता अपने वतन में तेरी दुनिया में मुझे अमन सुकून भाईचारा चाहिए।” धर्मेंद्र ने इसके साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की है जो उनकी पुरानी फिल्मों से है जिसे देख उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोनू सूद ने इंसानियत की कहीं बात

वहीं इस मामले में सोनू सूद भी चुप्पी तोड़ी है। आम लोगों के मसीहा कहे जाने वाले इस एक्टर ने एक शायरी के जरिए अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ना किसी का घर जला, ना किसी की दुकान। बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान।” उनकी या 4 पंक्ति वाकई काफी इमोशनल है और इस पूरे दर्द को बयां करने के लिए काफी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि इस पूरे मामले की शुरुआत हरियाणा के मेवात इलाके में सोमवार को हुई थी। इस दौरान एक धार्मिक यात्रा निकालते समय दो समुदायों के बीच पथराव हुआ। दरअसल विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता इस यात्रा को निकाल रहे थे और ऐसे में उनकी यात्रा पर पथराव होने का आरोप लगाया गया। देखते ही देखते यह सांप्रदायिक तनाव बढ़ने लगा है और ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर नूंह में कर्फ्यू लगाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में अभी तक 26 एफआईआर दर्ज की गई है और 116 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इतना ही नहीं इस हिंसा से 6 लोगों की मौत हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version