---Advertisement---

SSMB29 Priyanka Chopra: ‘हैलो हीरो क्या तुम चाहते हो…’ एसएस राजामौली के चक्कर में महेश बाबू ने किया देसी गर्ल पर कटाक्ष, मिला मजेदार जवाब

एसएसएमबी 29 में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री को लेकर महेश बाबू ने खुलासा कर दिया और ऐसे में सोशल मीडिया पर मजेदार बातचीत वायरल है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2025 3:50 अपराह्न

SSMB29 Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

SSMB29 Priyanka Chopra: जब से एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री की खबर आई तब से फैंस के बीच इसकी अपडेट जानने के लिए गजब बेकरारी है। कहा जा रहा था कि 2 नवंबर को एसएस राजामौली एसएसएमबी 29 के बारे में फैंस को जानकारी देंगे लेकिन जब देरी हुई तो महेश बाबू ने एक पोस्ट के जरिए उनकी चुटकी लेने की कोशिश की। बातों बातों में साउथ सुपरस्टार ने प्रियंका चोपड़ा के नाम को रिवील कर दिया और उनपर कटाक्ष करने की कोशिश की और ऐसे में देसी गर्ल जवाब देने में पीछे नहीं रही।

महेश बाबू ने SSMB29 Priyanka Chopra का किया जिक्र

जहां महेश बाबू ने पहले x पोस्ट में लिखा एसएस राजामौली सर नवंबर आ चुका है तो इस पर निर्देशक ने जवाब दिया इस महीने आप हमसे किन फिल्मों की समीक्षा करवाना चाहते हैं। महेश बाबू ने कहा आपका हमेशा से बनने वाला महाभारत सर सबसे पहले अपने नवंबर में हमसे एक वादा किया था कृपया अपना वादा निभाए। निर्देशक का जवाब होता है कि यह या शुरू हो चुका है हम एक-एक करके रिवील करेंगे तो एक्टर चुप नहीं रहते हैं और कहते हैं, “इतना स्लो सर क्या हम 2030 में शुरू करेंगे। हमारी देसी गर्ल जनवरी से ही हैदराबाद की हर गली की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर रही है।”

खफा हुए एसएसएमबी डायरेक्टर ने महेश बाबू को दी धमकी तो प्रियंका चोपड़ा को साथ

इतना सुनती ही प्रियंका चोपड़ा जवाब देती है और कहती है, “हेलो हीरो क्या तुम चाहते हो कि मैं सेट पर तुम्हारे द्वारा शेयर की गई सभी कहानियां बता दूं।” महेश बाबू को छोड़ एसएस राजामौली प्रियंका चोपड़ा का साथ देते हैं और कहते हैं कि आप क्यों रिवील करेंगी प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू तुमने मेरा सरप्राइस खराब कर दिया। इस पर महेश कहते हैं सरप्राइज मतलब आप कहना है कि पृथ्वीराज सुकुमारन भी सरप्राइज है। वहीं राजामौली यह कहते हुए नजर आते हैं कि तुमने सरप्राइज खराब किया इसलिए तुम्हारे लुक को देरी से रिविल किया जाएगा।

एसएसएमबी 29 के इन एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बीच की मस्ती देखने के बाद इतना तो तय है कि यह फिल्म काफी मजेदार होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026