---Advertisement---

Star kids Transformation: किसी ने घटाया वजन तो किसी का बदल गया चेहरे का रंग, आलिया से लेकर न्यासा तक को देख चौंके फैंस

Star kids Transformation: यह बात सच है कि बॉलीवुड स्टार किड्स फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। किसी को अपने चेहरे को बदलना पड़ता है तो किसी को अपने वजन को भी कम करना पड़ता है। इस लिस्ट में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2023 9:00 पूर्वाह्न

STAR KIDS TRANSFORMATION
Follow Us
---Advertisement---

Star kids Transformation: यह बात सच है कि बॉलीवुड स्टार किड्स फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। किसी को अपने चेहरे को बदलना पड़ता है तो किसी को अपने वजन को भी कम करना पड़ता है। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सुहाना खान और यहां तक कि आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। जी हां, स्टार किड्स के ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग को देख लोग हैरान रह गए हैं और यही वजह है कि आज भी उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। आइए देखते हैं आखिर कैसे बदल गए ये चेहरे।

पहले से काफी वेट लूज कर चुकी हैं आलिया भट्ट

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फिलहाल बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम शुमार है। वहीं आलिया की पहले की तस्वीर देखने पर आप समझ जाएंगे कि उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए वेट लूज किया था। वहीं फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में है और वह एक बेटी राहा कपूर की मां भी है।

सुहाना खान का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग रह गए हैरान

किंग खान की बेटी सुहाना खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ग्लैमर के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट मेबिलिन का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया लेकिन यह भी सच है कि पहले की तस्वीरें को देख आप खुद समझ जाएंगे कि सुहाना खान पहले से काफी बदल चुकी है।

सारा अली खान की तस्वीरें देख लोग रह जाते हैं दंग

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले सारा अली खान काफी मोटी हुआ करती थी। उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए वजन घटाने पर काफी मेहनत किया। यही वजह है कि आज वह फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वह इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है और हाल ही में विक्की कौशल संग ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थी

पहले की जाह्नवी को देख आपको नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की कई तस्वीरें काफी वायरल हुए होती रहती हैं जिसमें वह काफी अलग दिखती है। यह बात सच है कि फिलहाल खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। जाह्नवी पहले देखने में काफी अलग थी।

न्यासा देवगन ने लोगों को चौंकाया

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के पहले और अब की तस्वीरें काफी वायरल होती है। इस वजह से एक्टिव को काफी ट्रोल भी किया जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी से अपने रंग को गोरा करवाया है। वही उन पर कई आरोप लगते रहते हैं लेकिन यह बात सच है कि उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026