---Advertisement---

Stree 2 Release Date: बड़े पर्दे पर पुष्पा 2 और खेल-खेल में को टक्कर देने आ रही है स्त्री 2, इस दिन होगी रिलीज़

Stree 2 Release Date: मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 अब पुष्पा 2 और खेल-खेल में को बड़े पर्दे पर टक्कर देने वाली है, चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 14, 2024 12:20 अपराह्न | Updated: जून 14, 2024 2:22 अपराह्न

Stree 2 Release Date
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 Release Date: हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अगर आप भी उन लोगों मे एक हैं जिसे मूवी को देखने का इंतजार है तो, अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि, अब फिल्म के मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है जिसके मुताबिक श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव की यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाकेदार फिल्मों जैसे पुष्पा 2 और खेल-खेल में को टक्कर देने वाली है। चलिए अब फिल्म की रिलीज़ डेट पर एक नजर डालते हैं।

इन बड़ी फिल्मों को टक्कर देने वाली Stree 2

आपको बता दें सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव ने एक विडियो शेयर किया और बताया कि, फिल्म स्त्री 2 को 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। 15 अगस्त को साउथ की मशहूर फिल्म पुष्पा 2 और अक्षय कुमार की मूवी खेल-खेल में भी रिलीज़ होने वाली है। जिससे स्त्री 2 बड़े पर्दे पर इन बड़ी फिल्मों को टक्कर देगी। यही नहीं 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी रिलीज़ होगी जिससे मुताबिक श्रद्धा की यह स्त्री 2 मूवी एक या दो नहीं 4 फिल्मों को एक साथ टक्कर देगी।

टीजर भी कर दिया गया है रिलीज़

इसी के साथ आपको बता दें, आज स्त्री 2 की रिलीज़ डेट ही अनाउंस नहीं की गई बल्कि फिल्म का टीजर भी रिलीज़ कर दिया गया है। लेकिन, टीजर आप सोश्ल मीडिया पर नहीं देख पाएंगे इसे देखने के लिए आपको लेटेस्ट हॉरर फिल्म मुंजा को थिएटर मे देखने जाना पड़ेगा क्योंकि, फिल्म का टीजर मुंजा मूवी के लास्ट मे दिखाया जाएगा।

कौन-कौन आएगा स्त्री 2 में नजर?

अगर बात की जाए कि फिल्म स्त्री 2 में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे तो आपको बता दें इस फिल्म मे मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, राज कुमार और पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026