---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस पर कौन बना ‘हीरो’ तो किसे मिला ‘जीरो’, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद जानिए जनता का फैसला

Stree 2 vs Vedaa vs Khel Khel Mein Twitter Review: जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म का चल पाया जादू और 'खेल खेल में' को देख लोग कह रहे हैं अपनी बात। आइए जानते हैं किस फिल्म का चला जादू और किसे मिले दशकों से नेगेटिव रिव्यू।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2024 10:53 पूर्वाह्न

Stree 2 vs Vedaa vs Khel Khel Mein Twitter Review
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 vs Vedaa vs Khel Khel Mein Twitter Review: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां एक तरफ देश में आजादी का जश्न जारी है तो दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर भी महाक्लेश हो रहा है। दरअसल श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’, जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में की भिड़ंत सिनेमाघरों में हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अक्षय ‘खेल खेल में’ से ज्यादा ‘स्त्री 2’ में अपनी कैमियो को लेकर छाए हुए हैं।

स्त्री 2 को देख क्या कह रहे हैं लोग

https://twitter.com/sucheta_gaikwad/status/1823951915283050734
https://twitter.com/RahulJaisawal57/status/1823951937181769910
https://twitter.com/Sakuntala__/status/1823941505146409021

राजकुमार और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और बाकी स्टार्स अपना जलवा दिखाने में कामयाब है। वहीं दूसरी तरफ स्त्री की तरह स्त्री 2 भी सिनेमाघर में धूम मचा रही है। लोग इसे देखने के बाद पूरे के पूरे नंबर दे रहे हैं और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे है।

छाए हुए हैं अक्षय

https://twitter.com/Abhishek140520/status/1823933142685601813

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनका जलवा देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन फैंस उनकी फिल्म को देखने पहुंचे हैं। ‘खेल खेल में’ देखने के बाद फैंस इसे एक कॉमेडी और एंटरटेनर बता रहे हैं। वाणी कपूर एम्मी विर्क तापसी पन्नू भी चर्चा में है। वहीं ‘स्त्री 2’ में अक्षय विलेन वाले अंदाज से छाए हुए हैं।

क्या जादू चला पाएंगे जॉन अब्राहम और शरवरी

https://twitter.com/VishuKhatter/status/1823951516815778038

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई है और इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही है। जज्बा और जुनून से भरपूर एक्शन पैक फिल्म की कहानी को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प है कि क्या ‘स्त्री 2’ और ‘खेल खेल में’ के आगे टिक पाती है। क्या दर्शकों का पूरा प्यार मिल पाता है यह देखने के लिए लोगो की नजरें होने वाली है ओपनिंग डे कलेक्शन पर। कौन किस पर भारी पड़ता है लेकिन एक्शन फिल्म से जॉन अब्राहम छाए हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026