---Advertisement---

क्या वाकई अमिताभ के नाती को डेट कर रही Suhana Khan! अगस्त्य के बर्थडे पर अनदेखी तस्वीर ने मचाई सनसनी

Suhana Khan: सुहाना खान अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को खास अंदाज बर्थडे विश करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है। अगस्त्य और सुहाना के बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद एक बार फिर फैंस हैरान रह गए और कपल चर्चा में है। यह बात सच है कि दोनों ने अब तक रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं तो नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2023 3:35 अपराह्न

suhana khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: बहुत जल्द ‘द आर्चीज‘ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। शाहरुख खान की लाडली न सिर्फ अपनी डेब्यू फिल्म बल्कि ग्लैमरस लुक से भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस सब के बीच वह अपने लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं और उनका नाम अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं लेकिन इस सब के बीच रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य का बर्थडे सेलिब्रेट करने सुहाना खान खास अंदाज में पहुंची थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें सुहाना अगस्त्य को खास अंदाज में बर्थडे विश करती नजर आई।

सुहाना ने दिखाई खास झलक

suhana khan

सुहाना ने अगस्त्य के साथ अपनी कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर की है। जहां एक तस्वीर में सुहाना खान बर्थडे बॉय अगस्त्य के साथ पोज़ दे रही हैं और दोनों ऑल ब्लैक लुक में ट्विन करते हुए दिखे। वहीं दूसरी फोटो में अगस्त्य के साथ एक बार फिर सुहाना नजर आ रही है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस ओवर एक्साइटेड हैं। वहीं इन फोटो को शेयर करते हुए सुहाना ने केवल बर्थडे बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे रुमर्ड कपल

वहीं इससे पहले सोशल मीडिया पर अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें शाहरुख खान की लाडली ब्लैक लुक में पहुंची थी। जहां अगस्त्य इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए तो सुहाना खान भी ब्लैक हाई नेक आउटफिट में ट्विन करती हुई दिखी। कहने में दोराय नहीं है कि उनका यह लुक काफी स्पेशल था और रुमर्ड कपल एक साथ इस खास दिन को एंजॉय करते हुए दिखे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बीते कुछ दिनों से सुहाना और अगस्त्य का नाम साथ जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के नाती यानी अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026