---Advertisement---

‘आंख नहीं हटेगी…’ हॉटनेस से हल्ला मचाने Sunidhi Chauhan संग कब आ रही Sanya Malhotra, Nora Fatehi के लिए बन सकती है मुसीबत

Sunidhi Chauhan: सान्या मल्होत्रा के साथ सुनिधि चौहान ने बोल्ड सॉन्ग 'आंख' की अनाउंसमेंट की है लेकिन खास बात यह है कि इसी दिन नोरा फतेही भी अपना जलवा दिखाने आ रही है। अब ऐसे में किस गाने को लोग ज्यादा प्यार करते हैं यह देखना एक्साइटिंग होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2024 4:11 अपराह्न

Sunidhi Chauhan
Follow Us
---Advertisement---

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) के साथ सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के गाने के लिए लोग बीते लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जब से इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बरकरार है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या आखिर गाने से सान्या मल्होत्रा लोगों का दिल जीत पाती है क्योंकि इसी दिन रिलीज होने वाली है नोरा फतेही (Nora Fatehi) का गाना ‘आये हाय‘ जिसकी घोषण एक्ट्रेस कर चुकी है। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि सान्या मल्होत्रा और सुनिधि चौहान की ‘आंख’ या फिर नोरा फतेही और नेहा कक्कड़ कौन दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस कर पाती है।

Aankh में Sanya Malhotra और Sunidhi Chauhan की बोल्डनेस देख उड़े होश

जहां तक सुनिधि चौहान और सान्या मल्होत्रा के इस गाने की बात करें तो बीते दिन इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अगर आप सोच रहे हैं कि बस यही है तो बता दूं कि अभी तो इसकी शुरुआत भी नहीं हुई है।” इस क्लिप की बात करें तो इसमें सान्या मल्होत्रा बारिश में रिवीलिंग ड्रेस पहनकर डांस कर रही है और उनकी बेबाकपन देखने लायक है। वहीं सुनिधि चौहान भी सान्या मल्होत्रा का पूरा साथ दे रही है। इस क्लिप को देखने के बाद इतना तो तय है कि पूरे गाने में जमकर हंगामा होने वाला है और यह काफी बोल्ड है।

Sunidhi Chauhan और Sanya Malhotra टिक पाएगी Nora Fatehi के आगे

वहीं इस क्लिप को शेयर करते हुए यह भी बताया गया कि सुनिधि चौहान और सान्या मल्होत्रा का यह गाना 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि सान्या मल्होत्रा की बोल्डनेस देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं लेकिन ट्विस्ट यह है कि इसी दिन नोरा फतेही का गाना ‘आये हाय’ भी रिलीज होने की अनाउंसमेंट हुई है। उनके साथ दिखाई देंगे करण औजला और इस गाने को आवाज नेहा कक्कर दे रही है। वहीं 5 दिसंबर को कौन सा गाना लोगों पर जादू दिखाता है यह देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026