---Advertisement---

Sunny Deol ने Gadar 2 के सुपरहिट होने के बाद भी क्यों की कंगाल होने की बात? खोला ये बड़ा राज़

Sunny Deol की फ़िल्म Gadar 2 बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है। इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में बतौर निर्माता अपने सफ़र को लेकर चर्चा की है। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने फ़िल्में बनाना इसलिए बंद कर दिया है क्योंकि वह हर बार दिवालिया हो जाते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 29, 2023 11:06 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुई सनी देओल की फ़िल्म गदर 2 पूरी दुनिया में छाई हुई है। केवल 2 हफ़्तों के अंदर ही यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान की फ़िल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचने वाली है। इसी बीच जहां फ़िल्म की सफलता को लेकर मेकर्स खुश हैं वहीं फ़िल्म के तारा सिंह यानी सनी देओल ने एक इंटरव्यू में खुद को कंगाल बताया है।

Sunny Deol ने क्यों बताया खुद को कंगाल 

बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol ने हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित किया है। दरअसल उस इंटरव्यू में सनी से बतौर निर्माता उनके सफर के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिल्में बनाना अब बंद कर दिया है। इसकी वजह बताते हुए सनी ने कहा कि ऐसा करने पर वह हर बार ‘दिवालिया’ हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि “आज की दुनिया बहुत मुश्किल हो गई है। सालों पहले मैं चीज़ों को नियंत्रित कर सकता था क्योंकि वितरण एकदम सामान्य था। जब से कॉरपोरेट का दौर आया है, तब से कुछ नहीं बचा। किसी भी व्यक्ति के लिए वहां ज़्यादा समय तक खड़े रहना मुश्किल है।” 

उन्होंने आगे कहा कि “आपको अपना पीआर खुद करना होगा, इधर से उधर भागना होगा और तब भी वह आपको आपके थिएटरों की संख्या नहीं देंगे। क्योंकि वह नहीं चाहते कि वहां कोई और व्यक्ति खड़ा हो। पिछले दशक में मुझे अपनी फिल्मों को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आप एक खास तरह का सिनेमा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको समर्थन नहीं मिलता।”

Sunny Deol ने आगे कहा कि वह अब केवल अभिनय के क्षेत्र में ही रहना चाहते हैं और एक अभिनेता बनकर ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि “मैं इसीलिए तो इंडस्ट्री में आया था। वो तो मैं बहुत सारी भूमिकाएं निभाते हुए निर्माता और निर्देशक बन गया। एक व्यक्ति एक समय पर सिर्फ एक ही काम कर सकता है। तो मैंने कहा सब कुछ छोड़ दो, बस अभिनेता बने रहो। तो अब मैं यही करना चाहता हूं। एक अभिनेता के रूप में मैं जितनी भी फिल्में कर सकता हूं करता हूं।”

बॉक्स ऑफिस पर Pathaan से आगे निकलने को तैयार Gadar 2 

अपनी रिलीज़ के बाद से ही सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने वाली फिल्म Gadar 2 ने अब शाहरुख़ ख़ान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ने के काफ़ी क़रीब है। पिछले 19 दिनों में सनी देओल कि इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 465.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फ़िल्म अब 500 करोड़ का कलेक्शन करने के बेहद क़रीब पहुंच गई है। आपको बता दें कि शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म पठान 500 करोड़ का आंकड़ा सबसे तेज़ी से पार करने वाली बॉलीवुड की पहली फ़िल्म है। इसके बाद दूसरे स्थान पर प्रभास के ‘बाहुबली’ का नाम आता है। अब देखना यह है कि पठान और बाहुबली के इस रिकॉर्ड को तोड़कर क्या ग़दर 2 बॉलीवुड की इस सबसे बड़ी हिट बन पाती है या नहीं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026