---Advertisement---

87 की उम्र में शबाना आजमी संग किसिंग सीन देकर धर्मेंद्र ने मचाई खलबली! अब बेटे Sunny Deol ने खुलेआम कही ये बात

Sunny Deol: सनी देओल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2‘ को लेकर काफी चर्चा में है। वह इस फिल्म में तारा सिंह की भूमिका में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं लेकिन इस सब के बीच उनका एक बयान काफी सुर्खियों में है। दरअसल सनी धर्मेंद्र और शबाना आज़मी की फिल्म ‘रॉकी और रानी की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 12:51 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: सनी देओल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2‘ को लेकर काफी चर्चा में है। वह इस फिल्म में तारा सिंह की भूमिका में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं लेकिन इस सब के बीच उनका एक बयान काफी सुर्खियों में है। दरअसल सनी धर्मेंद्र और शबाना आज़मी की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से किसिंग सीन को लेकर रिएक्शन दिया है जो फिलहाल काफी चर्चा में है। 87 की उम्र में अपने पिता द्वारा किए गए किस सीन को लेकर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह दिया जो काफी सुर्खियों में है। यह बात सच है कि फिल्म रिलीज के बाद से इस सीन को लेकर लगातार चर्चा है और इस पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर पिता को लेकर क्या बोल गए सनी।

धर्मेंद्र को लेकर सनी देओल ने कहीं ये बात

दरअसल एक इंटरव्यू में सनी ने कहा कि “मेरे पिता ही वह हैं जो कुछ भी कर सकते हैं और मैं यही कहूंगा कि वह एकमात्र ऐसा एक्टर है जो इस सीन को बखूबी निभा सकते हैं। वैसे मैंने इस सीन को नहीं देखा क्योंकि मैं फिल्में बहुत कम देखता हूं। कभी-कभी तो मैं अपनी फिल्में भी नहीं देखता लेकिन मैंने इस बारे में बहुत सुना है। इस सबसे परे मैं यह जानता हूं कि मेरे पिता वह पर्सनालिटी है जो कुछ भी कर सकते हैं। अपनी विनम्रता और ईमानदारी की वजह से वह इंडस्ट्री में कुछ भी करने के लिए तैयार है।

किसिंग सीन पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने भी तोड़ी थी चुप्पी

इतना ही नहीं से इससे पहले धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भी इस सीन को लेकर बात कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र यकीनन इस सीन को करके काफी खुश होंगे क्योंकि वह पर्दे पर दिखना चाहते हैं और उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब कैमरा उन पर फोकस हो। इतना ही नहीं बीते दिनों धर्मेंद्र भी इस सीन को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और अपने द्वारा निभाए गए किरदार को लेकर कहा कि “इनके लिए वह बाएं हाथ का खेल था। धर्मेंद्र के अनुसार रोमांस की कोई उम्र नहीं होती इसलिए मैं यही कहूंगा कि शबाना और मुझे हम दोनों इस सीन को करने में काफी कंफर्टेबल थे।”

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लोग कर रहे हैं पसंद

गौरतलब है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद यह कमाई भी कर रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित है। वहीं दूसरी तरफ सनी देओल बहुत जल्द ‘गदर 2’ को लेकर आ रहे हैं और यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026