---Advertisement---

Suresh Gopi Birthday: कमिश्नर स्टार सुरेश गोपी की टॉप 5 फिल्में, आज ही देखें

आज हम आपके लिए Suresh Gopi की टॉप 5 फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप उनके बर्थडे पर देख सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Suresh Gopi
Follow Us
---Advertisement---

Suresh Gopi: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और राजनेता सुरेश गोपी आज पूरे 66 वर्ष के हो चुके हैं। एक्टर का जन्म 26 जून 1958 में केरल के अलप्पुझा नामक गांव में हुआ था। हाल में सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच डाला है। राजनीती में कदम रखने से पहले एक्टर ने कई बड़ी और धमाकेदार फिल्में दी हैं। चलिए आज उनकी टॉप 5 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं जिसे आप अपने दिन को स्पेशल बनाने के लिए देख सकते हैं।

कमिश्नर फिल्म में नजर आए Suresh Gopi

अप्रैल 1994 में आई सुरेश गोपी की यह फिल्म कमिश्नर काफी धांसू और एंटरटेनमेंट से भरपूर है। एक्टर ने इस फिल्म में भरतचंद्रन का किरदार निभाया जो एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी है और समाज से बुराइयों को खत्म करने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देता है।

एक्टर ने फिल्म कावल से जीता फैंस का दिल

इसी के साथ बता दें सुरेश गोपी ने साल 2021 में रिलीज़ हुई इस कावल फिल्म से हर किसी का दिल जीत लिया है। एक्टर की यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें लोगों को उनका धमाकेदार एक्शन और एंग्री यंग मैन का किरदार काफी ज्यादा पसंद आया।

पाप्पन में बुराइयों से लड़ते दिखे सुरेश

सुरेश गोपी की यह फिल्म पाप्पन एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जिसे 29 जुलाई 2022 को रिलीज़ किया गया था। फिल्म में एक्टर का किरदार काफी ज्यादा ताकतवर दिखाया गया है। फिल्म में वह एक पूर्व पुलिस वाले की मदद उसकी अलग हुई बेटी को ढूंढने में करता है और सीरियल किलर का शिकार करने के लिए अपनी पूरी जान लगा देता है।

गरुड़न में अपने एक्शन से गर्दा उड़ाते दिखे एक्टर

सुरेश गोपी की हाल में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई गरुड़न भी काफी धमाकेदार और एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को 31 मई 2024 को रिलीज़ किया गया था जिसे आर.एस.दुरई सेंथिलकुमार द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म को भी आज आप देख सकते हैं।

फिल्म क्राइम फाइल में नजर आए सुरेश गोपी

फिल्म क्राइम फाइल 1999 की एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें सुरेश गोपी ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। आज आपको एक्टर की यह फिल्म भी जरूर देखनी चाहिए जिससे इंस्टेंटली आपका मूड अच्छा हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026