---Advertisement---

Sthuthi सॉन्ग को लेकर बवाल के बाद Sushin Shyam ने चुपचाप कर ली शादी, जानिए कौन है म्यूजिक कंपोजर की दुल्हनिया

Sushin Shyam: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर सुशीन श्याम की शादी फिलहाल चर्चा में है जो हाल ही में अपने गाने Sthuthi को लेकर खूब विवादों में रहे। आइए जानते हैं आखिर कौन है यह गीतकार जो है सुर्खियों में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2024 3:26 अपराह्न

Sushin Shyam
Follow Us
---Advertisement---

Sushin Shyam: हाल ही में रिलीज हुई Amal Neerad की फिल्म Bougainvillea का गाना Sthuthi को लेकर काफी बवाल मचा था। इस गाने के म्यूजिक कंपोजर कोई और नहीं बल्कि सुशीन श्याम (Sushain Shyam) थे। म्यूजिक कंपोजर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और वजह है चुपचाप उन्होंने शादी रचा ली है। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उन्होंने Uthara Krishnan शादी की है और सोशल मीडिया पर फिलहाल म्यूजिक कंपोजर ट्रेंड में हैं। मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री में सुशीन श्याम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

Sushin Shyam की निजी वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे ये सेलेब्स

रिपोर्ट के मुताबिक सुशीन श्याम की निजी वेडिंग सेरेमनी में एक्टर फहाद फाजिल अपनी पत्नी नज़रिया नाजिम के साथ नजर आए। वहीं इस दौरान जयराम पार्वती श्याम पुष्करण और म्यूजिक कंपोजर दीपक देव के अलावा उनके करीबी दोस्त मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि दुल्हा-दुल्हन ट्रेडिशनल लुक को एक अलग टच देते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा में Sushin Shyam

सोशल मीडिया पर फिलहाल तमाम झलकियां चर्चा में है और लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

क्या है Sushin Shyam और Sthuthi गाने की कंट्रोवर्सी

जहां तक म्यूजिक कंपोजर सुशीन श्याम की बात करें तो वह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आने वाले फहाद फाजिल के साथ ‘आवेशम’ फिल्म में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने नौ गाने कंपोज किया है। वहीं फहाद की ही फिल्म Bougainvillea को लेकर वह चर्चा में आए थे क्योंकि Sthuthi गाने को लेकर यह आरोप लगाया गया कि इस गाने में ईसाई धर्म को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। ईसाई धर्म की मान्यताओं को मजाक उड़ा रहा है। सुशीन द्वारा रचित इस गाने को लेकर खूब बवाल हुआ था लेकिन लोगों ने इसे प्यार भी दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026