---Advertisement---

T20 World Cup में भारत की सल्तनत से बॉलीवुड स्टार्स गदगद, शाहरुख से लेकर रणवीर सिंह तक हुए जीत पर भावुक

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारे भी इमोशनल नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट से क्रिकेटर्स को सलामी होते हुए दिख रहे हैं। आइए जानते हैं इस सबके बीच रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख खान तक ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 10:55 पूर्वाह्न

T20 World Cup
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया और ऐसे में लगातार 3 बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत की सल्तनत टी20 वर्ल्ड कप में वाकई काबिले तारीफ है और दुनिया भर में यह बताने के लिए काफी है कि हम किसी से कम नहीं है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद बॉलीवुड स्टार्स भावुक नजर आ रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए खिलाड़ियों को सलामी दी है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स का नाम शुमार है जिन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

T20 World Cup में भारत की जीत पर क्या बोले शाहरुख खान

शाहरुख खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के साथ लिखा, “क्या व्यापक जीत है!! नीले रंग में हमारे पुरुषों को शाबाश!!! आप लोग चैंपियन हैं और आपको मैदान पर देखकर हम सभी को बहुत गर्व महसूस हुआ है। प्रशंसा स्वीकार करना। जय हिंद!”

रणवीर सिंह हुए जीत को लेकर भावुक

इस दौरान रणवीर सिंह ने भी T20 वर्ल्ड कप की झलकीय शेयर करते हुए इमोशनल स्माइली शेयर करते हुए दिखे जो उनके सभी भावनाओं को बयां करने के लिए काफी है।

अक्षय कुमार ने भूत बांग्ला स्टाइल में मनाया जश्न

अक्षय कुमार ने भूत बांग्ला से अपने डांस का एक GIF साझा कर लिखा, “हर घर का माहौल विश्व कप घर लाने के लिए बधाई, टीम इंडिया।”

अनिल कपूर ने ली न्यूजीलैंड पर चुटकी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “आज कीवी थोड़ी ज्यादा ही मीठी लग रही है! हमारी भारतीय टीम को बधाई, आप हमें गौरवान्वित करने में कभी असफल नहीं होते।”

अनुष्का शर्मा टी 20 वर्ल्ड कप जीत पर दी सलामी

अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “इस अभूतपूर्व जीत के लिए इस शानदार टीम को हार्दिक बधाई !! बैक टू बैक विश्व कप जीत।”

सनी देओल ने टी 20 वर्ल्ड कप जीत पर क्या कहा

सनी देओल ने कहा, “टीम इंडिया के गैब्रस!!! आपने जीत लिया है!!! #चैंपियंस आपने हिंदुस्तान को गौरवान्वित किया है!! लगातार विश्व कप जीत के लिए टीमइंडिया को बधाई, आपने वास्तव में गैब्रस की तरह खेला – कोई डर नहीं, पूरे दिल से!आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए।

विक्की कौशल ने बयां किया जज्बात

विक्की कौशल ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, “वर्ल्ड चैंपियंस बेबी! शुद्ध प्रभुत्व. शुद्ध वर्ग। शाबाश टीम इंडिया।”

वहीं करीना कपूर, अनन्या पांडे, परिणीति चोपड़ा और वामिका गब्बी सहित अनुपम खेर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सलामी देते हुए पोस्ट किया है और जीत का जश्न मनाते दिखे।

भारत ने इस तरह किया रिकार्ड कायम

बता दे कि भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। अपनी ही धरती पर खिताब जीतने और दुनिया भर में तीसरा वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत से पहले 2007 में एस धोनी की कप्तानी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत दर्ज किया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026