Taylor Swift: हॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया में अपनी आवाज से जलवा दिखाने वाली सिंगर की शादी को लेकर फैंस के बीच एक अलग जुनून देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच मेहमानों की सरप्राइज एंट्री ने लोगों को होश उड़ा दिए हैं। निश्चित तौर पर इसमें एक नाम ब्रैड पिट का भी नाम शामिल हैं। उन्हें टेलर स्विफ्ट की शादी में देखकर लोग हैरान रह गए और इस पर उन्होंने सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर क्यों रेडिट यूजर ने नाराजगी जाहिर की है और एक अलग ही विवाद की शुरुआत हुई है।
Taylor Swift की शादी की सरप्राइज गेस्ट लिस्ट ने किया बवाल
रेडिट यूजर ने इस पोस्ट में लिखा है कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी में ब्रैड पिट और निक्की ग्लेसर जैसे कई मेहमान आए थे। इतना ही नहीं यूजर ने ब्रैड पिट के वहां शामिल होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। यूजर का कहना है कि ब्रैड पिट का इस शादी में शामिल होना काफी परेशान करने वाला है। उनका मानना है कि टेलर या ट्रैविस एक ऐसे व्यक्ति को अपनी शादी में कैसे बुला सकते हैं जिस पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं।
क्या है ब्रैड पिट का विवाद जिसने टेलर स्विफ्ट के फैंस के बीच किया बवाल
दरअसल टेलर स्विफ्ट के फैंस इसलिए नाराज है क्योंकि साल 2016 में जब ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली और उनके बच्चे एक प्राइवेट प्लेन से फ्रांस से अमेरिका लौट रहे थे। इस दौरान जोली का आरोप है कि प्लेन में पिट ने शराब के नशे में उनके और बच्चों के साथ शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं इस घटना के कुछ ही दिनों बाद एंजेलिना जोली ने तलाक के लिए अर्जी दे दी। उनकी दो साल की शादी और करीब 12 साल का रिश्ता टूट गया। एंजेलिना जोली विवाद को लेकर टेलर स्विफ्ट के फैंस भड़के हुए दिखे हैं।
ब्रैड पिट से हटके टेलर स्विफ्ट की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्सी के साथ 3 जुलाई को हुई है जो लगातार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
