---Advertisement---

‘अहंकार पतन की ओर…’ Tejasswi Prakash के करियर की सच्चाई बताकर Reddit यूजर ने की फजीहत! आखिर क्यों भिड़ गए फैंस और हेटर्स

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश को लेकर रेडिट पर एक पोस्ट काफी चर्चा में जहां उन्हें एरोगेंट कहा गया और इसके साथ ही यह कहा गया कि उनका करियर काफी फ्लॉप रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Tejasswi Prakash
Follow Us
---Advertisement---

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश वह नाम जो अपने फैंस के बीच तो सुर्खियों में रहती है लेकिन हेटर्स उन्हें ट्रोल करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं आज बिग बॉस एक्स फेम Tejasswi Prakash Birthday मना नहीं है। ऐसे में इस सब के बीच Reddit पर एक पोस्ट काफी चर्चा में है जहां यूज़र ने उन्हें लेकर कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर आपको शॉक्ड कर सकता है। क्यूट और चुलबुली अदाओं से लोगों को रिझाने वाली Tejasswi Prakash को लेकर रेडिट यूजर ने उनके करियर पर कुछ ऐसा कहा जो हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी जिस पर फैंस और हेटर्स भिड़ने लगे।

Tejasswi Prakash को लेकर रेडिट यूजर ने इस तरह निकाली भड़ास

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश यह कहती नजर आती है कि “गणपति बप्पा ने सब कुछ दिया है तो शो करने की जरूरत नहीं है। कैमरे के सामने दिखने के लिए भी नहीं और पैसों के लिए भी नहीं।” इस वीडियो को शेयर करते हुए रेडिट यूजर ने लिखा अहंकार वह है जो पतन की ओर जाता है। 4 बैक टू बैक फ्लॉप, उसके बिग बॉस सीज़न भी फ्लॉप, नागिन के 1.5 साल के बाद बिना किसी शो के। 4 फ्लॉप शो को लेकर Reddit यूज़र ने कहा पहरेदार पिया की कर्ण संगिनी रिश्ता लिखेंगे हम नया और सिलसिला। Tejasswi Prakash के इन चारों को रेडिट यूज़र ने फ्लॉप बताया लेकिन इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे।

तेजस्वी प्रकाश को लेकर भिड़ गए चाहने वाले और हेटर्स

रेडिट यूजर का Tejasswi Prakash को लेकर इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कहा उनके फैंस ने उन्हें बॉस लेडी बना दिया है जबकि इसका आइक्यू तो बहुत कम है। एक यूजर ने यह लिखा कि उनके फैंस किसी गलतफहमी में हैं। एक फैन ने तेजस्वी प्रकाश की सिफारिश करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि Celebrity Masterchef में काफी बुरा बर्ताव किया गया और क्रिटिसाइज किया गया तो हेटर्स ने कहा वह कविता थी जिसे बुली किया गया जबकि तेजस्वी को हमेशा पेम्पर किया जाता था। एक यूजर ने खतरों के खिलाड़ी के बेस्ट कंटेस्टेंट कह कर तारीफ की तो हेटर्स ने इस शो को स्क्रिप्टेड बता दिया। तेजस्वी प्रकाश के चाहने वाले उनके सपोर्ट में खड़े हैं लेकिन उन्हें ट्रोल करने वाले मौका ढूंढते हैं।

Tejasswi Prakash को लेकर आपकी भी अपनी राय हो सकती है लेकिन इस सबसे हटकर एक्ट्रेस को हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026