Tejasswi Prakash का यह स्पेशल सलाद है गर्मी के लिए परफेक्ट डाइट, वेट लॉस से लेकर डिहाइड्रेशन तक में कर सकता है जादू का काम

Tejasswi Prakash: एक्ट्रेस गर्मी में अपना ख्याल रखने के लिए आखिर किस डाइट का सेवन करती हैं जो आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे वजन कम करने से लेकर डिहाइड्रेशन तक में इसका असर देखने को मिलता है।

Tejasswi Prakash

Photo Credit- Google Tejasswi Prakash

Tejasswi Prakash: कभी टीवी पर नागिन बनकर तो कभी बिग बॉस विनर और कभी लाफ्टर शेफ्स की टीआरपी क्वीन के तौर पर इस हसीना ने अपनी एक पहचान बनाई है। अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस आज यानी 10 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं तेजस्वी प्रकाश की जिनका करण कुंद्रा के साथ लव लाइफ अक्सर सुर्खियों का हिस्सा होता है लेकिन एक और वजह से चर्चा में होती हैं और वह है उनकी खूबसूरत स्किन और फिटनेस। इस सब के बीच क्या आपको पता है कि उन्हें खाने में सबसे पसंदीदा सलाद कौन सा है जो गर्मी के लिए काफी हेल्दी है।

Tejasswi Prakash की तरह गर्मी में खा सकते हैं यह डिश

दरअसल तेजस्वी प्रकाश करली टेल्स के साथ बातचीत में बताती है कि कोशिंबीर एक कचुंबर होता है जिसमें दह, टमाटर प्याज, खीरा, धनिया बत्ती को डाला जाता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मराठी लोग नारियल के लिए काफी क्रेज़ी होते हैं तो इसमें नारियल घिसा हुआ भी डाला जाता है। इसके साथ ही मूंगफली क्रैश करके डालते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बताती है कि उनके लिए कड़ी पत्ता एक नशा होता है जिसका इस्तेमाल किया जाता है। कोशिंबीर बनकर तैयार हो जाएगा अगर आप इन सभी चीजों को मिला लेते हैं। इसमें स्वाद के लिए आप सेंधा नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं।

वेट लॉस में हो सकता है फायदा

अगर तेजस्वी प्रकाश के इस पसंदीदा सलाद के बारे में बात करें तो इससे वेट लॉस हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है।

डाइजेशन में मिलती है मदद

फाइबर और दही की वजह से आपको पाचन में सहायता मिलता है । यह आपके लिए प्रोबायोटिक के समान काम करता है

डिहाइड्रेशन से मुक्ति दिलाने में कारगर है तेजस्वी प्रकाश का यह सलाद

गर्मी में आप इस डिश का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह शरीर में पानी को दूर करने में भी फायदेमंद है। खीरे और टमाटर जैसे सब्जियों में 90% से ज्यादा पानी की मात्रा होती है जो आपके लिए हेल्दी बताया गया है।

स्किन और बालों के लिए कैसे होता है फायदेमंद

विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा होती है जो आपकी त्वचा की रंगत निखारने के साथ-साथ एंटी एजिंग के लिए कारगर है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

Exit mobile version