---Advertisement---

Tere Ishk Mein Movie Review: हंसाएगी, रुलाएगी लेकिन दिल को छू लेगी धनुष और कृति सेनन की आशिकी, जानिए सबसे बड़े क्रिटिक की राय

Tere Ishk Mein Movie Review: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हो चुकी है और इसे देखने के बाद तरण आदर्श ने जारी किया रिव्यू, ऐसे में टिकट बुक करने से पहले आप इस बारे में देख सकते हैं कि आखिर क्या है खासियत और क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 11:20 पूर्वाह्न

Tere Ishk Mein Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishk Mein Movie Review: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हो चुकी है और इसे देखने के बाद यूजर्स क्रेज़ी दिख रहे हैं जहां कुछ लोगों ने इसे एक और सैयारा बताया है। कुछ लोग कृति सेनन के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने हैं लेकिन सबसे बड़े क्रिटिक से शुमार तरण आदर्श ने भी इसे लेकर रिव्यू कुछ ही देर पहले जारी किया है। उन्होंने इस फिल्म को साढ़े 3 स्टार देते हुए इसे जबरदस्त बताया है। आइए जानते हैं तेरे इश्क में मूवी रिव्यू क्या है।

Tere Ishk Mein Movie Review में जानें खास खूबी और कमी

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म की दो खास खूबी है जिसमें कई दिलचस्प पल है और शानदार परफॉर्मेंस। धनुष ने इसमें जबरदस्त काम किया है तो कृति सेनन ने शानदार एक्टिंग की है। आनंद एल राय जो मुश्किल इंसानी रिश्तों को दिखाने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अपने पसंदीदा फील्ड प्यार, चाहत और उससे होने वाले उत्तर-पुथल के साथ एक बार फिर लौट आए हैं। इस बार इंटेसिटी पहले से ज्यादा है। तेरे इश्क में मूवी रिव्यू को लेकर यह भी कहा गया है कि कहानी आपको काफी मैच्योर लगने वाली है हालांकि आखिरी सीन में आपको या थोड़ा खींचा हुआ महसूस हो सकता है लेकिन स्क्रीनप्ले फिर भी बेहतर है।

तेरे इश्क में को शानदार बनाते हैं कृति सेनन के साथ धनुष

तेरे इश्क में मूवी रिव्यू की बात करें तो स्टार कास्ट की एक्टिंग ने इसे जान डालने की पूरी कोशिश की है। धनुष जबरदस्त है क्योंकि उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया है। दर्द गुस्सा और बिना फिल्टर वाले प्यार को उन्होंने जिस तरीके से दिखाया है वह कमाल का है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त है। इमोशन में डूबे हुए इंसान के तौर पर उन्हें देखना फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। कृति सेनन ने अपने करियर का सबसे अच्छा एक्टिंग किया है। धनुष के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर कर सकती है। प्रकाश राज के साथ-साथ विनीत सिंह और बाकी सभी सपोर्टिंग कास्ट में इसमें कोई कमी नहीं रहने दी है।

धनुष और कृति सेनन के फैंस की क्या है तेरे इश्क में को लेकर राय

https://twitter.com/actor_vivekm89/status/1994250458827751478?s=20

ए आर रहमान का म्यूजिक मिला जुला है। कुछ गाने लंबे हैं लेकिन आपको यह एंटरटेन करने वाला है उसके मुताबिक जबरदस्त लीड परफॉर्मेंस के साथ कई इंटेंस पलों के लिए आप इस लव स्टोरी को देख सकते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां तेरे इश्क में मूवी रिव्यू में इसे शानदार बताया जा रहा है। यह आपको हंसाएगी, रुलाएगी लेकिन रूह को छू लेगी। अगर आप भी धनुष और कृति सेनन के फैन हैं और फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप टिकट बुक कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026