---Advertisement---

Thalaivar 170: रजनीकांत की फिल्म में अमिताभ लगाएंगे तड़का! फर्स्ट लुक देख फैंस की धड़कनें तेज

Thalaivar 170: रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 170' के लिए पोस्टर जारी कर दिया गया है और यह फिल्म बॉलीवुड फैंस के लिए भी काफी खास होने वाली है। इसमें शहंशाह अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी चर्चा में है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Thalaivar 170: रजनीकांत फिलहाल हालिया फिल्म ‘जेलर’ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब हुई लेकिन इस सबके बीच फैंस को एक और ट्रीट मिला है। जी हां, दरअसल बहुत जल्द एक्टर अपनी 170वीं फिल्म में नजर आने वाले हैं और फिल्म से उनका लुक भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। खास बात यह है कि इसमें एक बॉलीवुड स्टार भी दिखाई देने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘थलाइवर 170’ की जिसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट मेकर्स ने कर दी है।

देखते बन रहा रजनीकांत का टशन

जहां तक इस फिल्म से रजनीकांत के लुक की बात करें तो इसे लाइका प्रोडक्शन एक्स चैनल से जारी किया गया है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, “लाइट्स, कैमरा क्लैप और एक्शन। हमारे सुपरस्टार रजनीकांत के साथ और थलाइवर 170 के शानदार कलाकार टीम पूरी तरह उत्साहित हैं और रोल करने के लिए तैयार है। आशा है कि आप सभी ने थलाइवर दावत का आनंद लिया होगा। अब कुछ कार्रवाई का समय है। जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी हम और अपडेट लेकर आएंगे।” एक्टर इस पोस्ट में ब्लैक सूट और मैचिंग गॉगल्स में डैशिंग नजर आए।

इस अंदाज में नजर आए अमिताभ

वहीं एक और पोस्ट में लाइका प्रोडक्शन ने अमिताभ बच्चन के लुक को रिवील किया है। इसके बाद फैंस की खुशी मानो सातवें आसमान पर है। अमिताभ के लुक को शेयर करते हुए कहा, “भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का थलाइवर 170 के लिए बोर्ड पर स्वागत। थलाइवर 170 टीम एकमात्र विशाल प्रतिभा के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंची।” जहां तक अमिताभ के लुक की बात करें तो उनका यह ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज लोगों के बीच चर्चा में है। हमेशा की तरह ब्लैक सूट बूट में वह काफी अलग नजर आ रहे हैं।

खास होने वाली है यह फिल्म

फिलहाल इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि टीजे ज्ञानवेल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में 32 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म में तुषारा विजयन, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह और मंजू वारियर जैसे सितारे भी दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment