---Advertisement---

Thalapathy Vijay और तृषा कृष्णन के रिश्ते पर क्या लग गई मुहर, इस साउथ प्रोड्यूसर ने कहा ‘प्योर गोल्ड कपल’

Thalapathy Vijay: तृषा कृष्णन द्वारा शेयर किए गए फोटो पर प्रोड्यूसर ने किया कमेंट तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोगों के बीच यह चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और क्यों उनके अफेयर्स की बातें होने लगी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2026 5:15 अपराह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: साउथ इंडस्ट्री के हाई प्रोफाइल एक्टर्स की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में तृषा कृष्णन और थलापति विजय का नाम शुमार है। जहां एक्टर ने अब अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करती है और हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त हुए हैं लेकिन इस सबके बीच उनकी पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रहती है। जहां बीते दिन अफवाहें थी कि थलापति विजय को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया और उनके बर्थडे पर कोई भी शुभकामना संदेश नहीं दी। लोगों को जवाब देते हुए तृषा ने एक प्राइवेट फोटो शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया। इस सबके बीच प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने क्या उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

Thalapathy Vijay के जन्मदिन को इस तरह तृषा कृष्णन ने बनाया खास

दरअसल बीते दिन सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन ने थलापति विजय के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एक्टर बने मुख्यमंत्री को निहार रही थी। वहीं उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल था। उनके सामने पांच केक मौजूद थे और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “उस इंसान के लिए जो इस सब को सार्थक बनाता है। जन्मदिन मुबारक हो।” जहां तृषा कृष्णन और थलापति विजय के अलावा कोई और नजर नहीं आ रहा है जो उनकी प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक को दिखाता है।

कौन है चार्मी कौर जिसने कहा विजय और तृषा को गोल्ड कपल

जहां तक बात करें चार्मी कौर की तो 2000 के दशक में उन्होंने तेलुगू और तमिल सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में तृषा कृष्णन की समकालीन एक्ट्रेस बताई जाती है। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़कर प्रोडक्शन में अपनी नई पारी की शुरुआत की। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि तृषा कृष्णन के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है।

क्यों चर्चा में रहा थलापति विजय और तृषा कृष्णन का रिश्ता

पिछले लंबे समय से थलापति विजय और तृषा कृष्णन का रिश्ता लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ में काम किया है तो वहीं हाल ही में विजय की पत्नी संगीता ने शादी के 26 साल बाद कोर्ट में तलाक की अर्जी थी जिसमें कथित तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को वजह बताया था। हालांकि इसकी कोई हम आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन दोनों को साथ में कई दफा स्पॉट किया गया और उनके रिश्ते की अफवाहें लगातार आ रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026