Thalapathy Vijay ही नहीं तृषा कृष्णन पर कई स्टार्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगा है आरोप, क्यों TVK चीफ संग उड़ी शादी की अफवाहें

Thalapathy Vijay: टीवीके चीफ शानदार चुनावी जीत को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं इस यह सब के बीच उनका नाम तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। क्या आपको पता है कि इससे पहले भी एक्ट्रेस का नाम कई शादीशुदा स्टार्स के साथ जुड़ चुका है।

Thalapathy Vijay

Photo Credit- Google Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: थलापति विजय फिलहाल तमिलनाडु में अपनी चुनावी जीत को लेकर चर्चा में है तो वही इस सबके बीच तृषा कृष्णन के साथ उनकी इश्क की अफवाहे लगातार वायरल हो रही है। पिछले कुछ समय से तृषा थलापति विजय की शादी की अफवाहे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक्टर की पत्नी संगीता का तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से लोग यह मान बैठे हैं कि तृषा कृष्णन की वजह से ही उनका तलाक हुआ है। उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया गया है। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब एक्ट्रेस पर ऐसे आरोप लगे हैं। उनका नाम पहले भी कई एक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है।

कैसे तृषा कृष्णन और थलापति विजय ने खास दिन को मनाया साथ

बीते दिन तृषा कृष्णन को थलापति विजय के चेन्नई स्थित घर पर देखा गया था। यह मौका इसलिए खास है क्योंकि एक तरफ विजय चुनावी मैदान में जंग जीत चुके हैं तो दूसरी तरफ तृषा कृष्णन का जन्मदिन था। ऐसे में जब इस खास मौके पर एक्ट्रेस को सबसे पहले देखा गया तो लोग बातें बनाने में पीछे नहीं है। पब्लिक प्लेस में जब भी दोनों को साथ में देखा गया तो वे मैचिंग ड्रेस में नजर आए और फैंस इसे पॉजिटिव संकेत मानने लगे हैं।

ऑन स्क्रीन से लेकर रियल लाइफ कपल तृषा कृष्णन और थलापति विजय को लेकर लोगों का क्रेज

जहां तक बात करें तृषा कृष्णन और थलापति विजय ली तो घिल्ली से लेकर लियो तक में उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया है। यह सच है कि दोनों की शादी की खबरें लगातार वायरल होती रहती है लेकिन उनकी तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जाता है कि हमसे शादी माल्टा में हो चुकी है।

इन स्टार्स के साथ भी जुड़ा तृषा का नाम

थलापति से पहले अगर तृषा कृष्णन के बारे में बात करें तो उनका कई स्टार्स के साथ नाम जुड़ चुका है। विक्रम, प्रभास, महेश बाबू, आर्य, राणा दग्गुबाती, धनुष और कई स्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ा जा चुका है। दिलचस्प बात यह है कि विक्रम, महेश बाबू और धनुष उस समय शादीशुदा थे। हालांकि यह सब महज अफवाहें थी।

 

 

 

Exit mobile version