Thalapathy Vijay: अभिनेता से नेता बने साउथ सुपरस्टार की फिल्म जन नायकन पिछले लंबे समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है जहां पहले फिल्म की रिलीज को सेंसर सर्टिफिकेट बोर्ड की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली। वहीं दूसरी तरफ यह रिलीज से पहले ही लीक हो गई है और लगातार विवादों में है। वहीं इस सबके बीच यह भी सच है कि साउथ के कई सुपरस्टार्स में थलापति विजय को जन नायकन लीक मामले में अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। वहीं पोस्ट चर्चा में है जहां जन नायकन को थलापति विजय के लिए लकी बताया गया है। आइए जानते हैं क्यों संन्यास लेने की खबर पर भी अफवाहें उड़ी है।
क्यों जन नायकन लीक को थलापति विजय के लिए अच्छी चीज बता रहे लोग
दरअसल हाल ही में थलापति विजय ने जन नायकन को अपनी आखिरी फिल्म बताया था जिसके बाद उनके संन्यास लेने की खबरें काफी चर्चा में रही थी। इस सबके बीच कहा जा रहा है कि वह एक और फिल्म कम कर सकते हैं। रेडिट पोस्ट में कहा गया कि क्या जन नायकन एक्टर विजय के फैंस के लिए एक अच्छी बात साबित हुई है। इसके साथ ही बताया गया कि सोशल मीडिया पर यह पोंगल 2026 पर रिलीज नहीं हो रही है और इसके साथी जन नायकन लीक के बाद थलापति विजय ने कहा है कि वह एक और फिल्म करेंगे जो कवीएन प्रोडक्शन के साथ होगा।
आखिर किस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे Thalapathy Vijay
विजय की आने वाली फिल्म को लेकर यह भी कहा गया कि हो सकता है जन नायकन के बाद किसी ऐसे डायरेक्ट के साथ हाथ मिलाएंगे जो उनका खास हो। यह नेल्सन, एटली और लोकेश कनगराज हो सकते हैं। निश्चित तौर पर थलापति विजय के फैंस उन्हें सिनेमा में देखना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह निश्चित तौर पर उनके करियर के लिए सही साबित हो सकता है।
थलापति विजय की जन नायकन विवाद के बाद किसी और फिल्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहने वाला है। फिलहाल वह विवादों के घेरे में है।
