पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा के बीच फंसी Jana Nayagan को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने, थलापति विजय या सेंसर बोर्ड किसकी है लीक की साजिश

Jana Nayagan: थलापति विजय की टीम और फैंस की तरफ से लगाए गए आरोप पर सेंसर ने प्रतिक्रिया देते हुए चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं इस सबके बीच कैसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा में फंसी जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस भी आमने-सामने नजर आए हैं।

Jana Nayagan

Photo Credit- Google Jana Nayagan

Jana Nayagan: साउथ एक्टर और नेता थलापति विजय की आखिरी फिल्म रिलीज भले ही ना हुई हो लेकिन इसकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे सर्टिफिकेट नहीं मिल रही थी तो वहीं सबके बीच ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद जहां एक तरफ फैंस का गुस्सा फूट है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ के कुछ सितारे भी सामने आकर इस बारे में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच पॉलीटिकल प्रोपेगेंडा के बीच में भी जन नायकन फैंस गई है क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से आरोप प्रत्यारोप का द्वारा जारी है। दूसरी तरफ थलापति विजय की फिल्म को लेकर सीबीएफसी ने भी साजिश के आरोप पर जवाब दिया है।

Jana Nayagan को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि “एक बार फिल्म बन जाने के बाद, अगर आप पूछें कि फिल्म की कॉपी किसके पास है, तो एक कॉपी प्रोड्यूसर के पास होगी। यह एक्टर और एक्ट्रेस के पास नहीं होगी। सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेशन दिलाने के लिए फिल्म दिखाने के लिए, टेक्नीशियन दूसरी कॉपी ले जाएंगे। तो दो कॉपी होंगी। अगर उन्होंने सेंसर बोर्ड पर कॉपी बनाई है, तो वे वहां दूसरी कॉपी ले गए होंगे। लेकिन इन दो जगहों के अलावा, यह कहीं नहीं होगी। इस घटना के ज़रिए, केंद्र एक ही झटके में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को यह धमकाने की कोशिश कर रहा है कि अगर कोई उनके खिलाफ काम करेगा तो क्या होगा।”

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

वहीं बीजेपी के तमिलनाडु के पूर्व चीफ के अन्नामलाई ने कहा कि “इस घटना के पीछे केंद्र पर आरोप लगाना अशोभनीय है। एक फिल्म बनाने में बहुत पैसा लगता है और इतना ही नहीं, इसमें कई लोगों की मेहनत, खून-पसीना भी शामिल होता है। हमें दुख है कि ऐसी घटना हुई।”

क्यों थलापति विजय और सेंसर बोर्ड के बीच है विवाद

वहीं इस सबके बीच लोगों का यह भी कहना है कि जन नायकन लीक होने में थलापति विजय का ही हाथ है। हालांकि कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं साउथ स्टार के टीम की तरफ से सीबीएफसी को लेकर भी आरोप लगाया गया है। हालांकि आरोपों पर सेंसर बोर्ड में अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे बेबुनियाद बताया है। सेंसर बोर्ड ने कहा है कि फिल्म सर्टिफिकेशन से लीक होने की बातें गलत और पूरी तरह से बेबुनियाद है। वह हर फिल्म के लिए एक खास सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में किसी भी फिल्म का लीक होना संभव नहीं है।

विवाद की शुरुआत एक बार फिर तब हुई है जब एक तरफ फिल्म की रिलीज पर रोक लगी हुई है तो दूसरी तरफ बीते दिन 5 मिनट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है जिसमें थलापति विजय की एंट्री सीन को दिखाया गया है।

Exit mobile version