Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर ग्रहण थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस सबके बीच अब जो खबर सामने आई है वह फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार कर रहे लोगों को तगड़ा झटका दे सकता है। जहां कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल तक लोग बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। फिल्म को लेकर एक गजब दीवानगी नजर आ रही है लेकिन इस सब के बीच थलापति विजय के फैंस का दिल टूट गया है क्योंकि इस पर लेटेस्ट अपडेट जानकर आपको हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर डिटेल्स में।
Jana Nayagan की रिलीज क्या अप्रैल तक टली
विदेशी वितरक यॉर्क सिनेमा की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया जो जन नायकन फिल्म का इंतजार करें फैंस को तगड़ा झटका देने के लिए काफी है। जहां उन्होंने लिखा, “प्रिय दर्शकों कृपया ध्यान दें की फिल्म जन नायकन 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। अगर आपके पास इस फिल्म के कोई टिकट बाकी है और आपको अभी तक रिफंड नहीं मिला है तो कृपया जल्द से जल्द हमारे थिएटर से संपर्क करें ताकि हम आपका रिफंड करवा सके। हमारे सभी लॉयल सदस्यों को नहीं रिलीज डेट कंफर्म होने के बाद पहले बुकिंग का मौका मिलेगा आपकी धेर्य, समझ और लगातार समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”
थलापति विजय की जन नायकन को क्या हो सकता है फायदा
इस सबसे इतना तो साफ हो गया है कि 30 अप्रैल से पहले सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है। वहीं इस सबके बीच रेडिट पर एक पोस्ट चर्चा में है जहां यह कहा जा रहा है कि अगर सिनेमाघर में इलेक्शन से पहले इसे रिलीज नहीं किया गया तो मेकर्स इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे क्योंकि उन पर कोई केस नहीं है। इसे बहुत ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। हो सकता है पहले दिन सर्वर भी क्रेश हो। इसे इसे बहुत सारी मार्केटिंग और पब्लिसिटी भी मिलेगी। अगर सिनेमा घर से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाती है तो जन नायकन 100 करोड़ से ज्यादा कमाई हो सकती है।
थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर खींचतान लगातार जारी है और ऐसे में आखिर इस फिल्म को सीबीएफसी क्या सर्टिफिकेट दे पाती है। इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है। पहले यह 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।
