DNP India Hindi

Elvish Yadav: ‘शादी बहुत जल्दी…’ कब होने वाली दुल्हन की राव साहब करेंगे मुंहदिखाई, ‘इंगेज्ड 2’ होस्ट ने दी खुशखबरी

Elvish Yadav

Photo Credit- Google Elvish Yadav

Elvish Yadav: बिग बॉस, लाफ्टर शेफ्स शो को जीतने वाले एल्विश यादव अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं जहां उन्होंने साफ तौर पर कई दफा इस बात को कह दिया है कि वह किसी से प्यार करते हैं और उसी से शादी भी करने वाले हैं। अपने प्यार को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले एल्विश यादव का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फिल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान बता दिया कि आखिर वह कब शादी करने वाले हैं। मोस्ट एलिजिबल बैचलर के तौर फिलहाल एल्विश यादव के लिए गजब दीवानगी देखी जा रही है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वह शादी कब करेंगे।

आखिर कब दुल्हा बनने वाले हैं एल्विश यादव

इंगेज्ड 2 होस्ट एल्विश यादव अपने इंटरव्यू को लेकर फिलहाल चर्चा में है जहां फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत के दौरान जब उनकी शादी को लेकर उनसे सवाल किया जाता है तो कहते है शादी बहुत जल्दी। इसके बाद वह अपनी घड़ी देखते हैं और कहते हैं इतनी भी जल्दी नहीं लेकिन बहुत जल्दी। जब एल्विश यादव से यह पूछा जाता है कि क्या यह इस साल हो जाएगी। इस पर वह मना करते हैं और कहते हैं इस साल नहीं अगले साल। 2027 में फैंस को एल्विश यादव के प्यार की झलक देखने को मिल सकती है।

Elvish Yadav ने पार्टनर की तारीफ कर कहा परफेक्ट

एल्विश यादव अपने प्यार को लेकर इजहार करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन उन्होंने अपनी इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह अपनी शादी की तस्वीर ही लोगों को दिखाएंगे। उसके साथ ही अपने पार्टनर की तारीफ करते हुए इंगेज्ड 2 होस्ट ने कहा कि वह काफी सपोर्टिव है। वह जितना इस रिश्ते में कर रही है वह एल्विश चाहकर भी नहीं कर पा रहे हैं। अपने प्यार के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंगेज्ड 2 होस्ट चर्चा में आ गए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां एक तरफ जिया शंकर के साथ एल्विश यादव इंगेज्ड 2 को होस्ट कर रहे हैं तो वहीं इस सब के बीच वह लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में भी दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Exit mobile version