---Advertisement---

सबकुछ भूल सत्ता में आते ही Thalapathy Vijay ने तृषा कृष्णन के लिए उठाया बड़ा कदम, जानें क्यों किसी फिल्म में आज तक नहीं बने सीएम

Thalapathy Vijay: तृषा कृष्णन की फिल्म को लेकर आखिर तमिलनाडु के सीएम ने क्या फैसला लिया जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। वहीं इस सब के बीच क्या आप जानते हैं कि आखिर किसी फिल्म में आज तक सीएम क्यों नहीं बने थे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: जहां एक तरफ तृषा कृष्णन के साथ तमिलनाडु के सीएम के रिलेशनशिप को लेकर लगातार अफवाहें है तो वहीं इस सबके बीच अब मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय ने एक बड़ा फैसला लिया है जो निश्चित तौर पर साउथ इंडस्ट्री के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दरअसल सूर्या और तृषा कृष्णन की आने वाली फिल्म करुप्पु को लेकर उन्होंने एक बड़ा आदेश जारी किया जिसका इंतजार फैंस कर रहे थे। वहीं इस सबके बीच क्या आपको पता है कि आखिर आज तक कभी थलापति विजय ने किसी फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार क्यों नहीं निभाया था जबकि ऑफर भी किया गया था। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

तृषा कृष्णन के हित में Thalapathy Vijay का फैसला

I had posted this two days before. Now Vijay appoints the same astrologer as his OSD. Connect the dots now.
byu/BrightEmergency958 inKollyGossips

दरअसल सूर्या और तृषा कृष्णन की आगामी एक्शन फिल्म जो 14 में को रिलीज होने जा रही है उसे सुबह के शो में मंजूरी मिल गई है। तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने करुप्पु के लिए सुबह 9 बजे के शो को मंजूरी दी है। इस आदेश के साथ ही लंबे समय का इंतजार लोगों का खत्म हो गया है क्योंकि इसको देखने के लिए लोग इंतजार रहे थे। इस पर कोई भी आदेश नहीं दिया जा रहा था। तृषा कृष्णन और उनके फैंस के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के लिए यह एक राहत की खबर है।

क्यों पर्दे पर सीएम बनने से कतराते थे थलापति विजय

रेडिट पर एक पोस्ट चर्चा में है जहां कहा गया कि थलापति विजय की राशि में यह लिखा हुआ था कि वह किसी दिन सीएम बनेगें और उनके पिता इस बारे में निश्चिंत थे। यही वजह है कि वह अपनी किस्मत को फिल्मी पर्दों पर नहीं दिखाना चाहते थे। रिपोर्ट्स में रेडिट यूजर ने यह भी कहा कि उन्हें मुधालवन का ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजल्ट कर दिया। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद भी आई थी। इसके अलावा सरकार फिल्म में भी अंत में उन्हें सीएम के तौर पर देखा जाना था लेकिन उसमें बदलाव किया गया ताकि वह पर्दे पर अपनी सरकार न बना सके लेकिन किस्मत से वह रियल जिंदगी में सफलता हासिल कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो थलापति विजय का सिनेमाई सफर में आखिरी फिल्म जन नायकन बताया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now