The 50: क्या एक्स पति राकेश बापट की तारीफ करने वाली रिद्धि डोगरा को दूसरी बार हुआ प्यार, अर्चना गौतम ने लिए मजे ‘निब्बा निब्बी’

The 50: क्या रिद्धि डोगरा को एक बार फिर से प्यार हो गया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों बातें बनाई जा रही हैं और क्या है पूरी डिटेल्स जिस पर अर्चना गौतम मजे लेते हुए नजर आई। देखें प्रोमो।

The 50

Photo Credit- Google The 50

The 50: बहुत जल्द द 50 को अपना विनर मिल जाएगा। लोग इसे लेकर अलग-अलग नाम पर अटकलें लगा रहे हैं जहां कथित तौर पर शिव ठाकरे ने शो को अपने नाम कर लिया है। 22 मार्च को शो का विनर मिल जाएगा। हालांकि सबके बीच अक्सर यह शो विवादों में है जहां इविक्शन के बाद कंटेस्टेंट एक दूसरे पर आरोप लगाने में पीछे नहीं है। वहीं एक सबसे खूबसूरत रिश्ता जो द 50 में काफी चर्चा में रहा है वह रिद्धि डोगरा का जो पहले राकेश बापट के साथ शादी के बंधन में रही है और आज भी उन्हें सपोर्ट करती है।

अर्चना गौतम ने इस तरह लिए रिद्धि डोगरा के मजे

द 50 की शुरुआत के साथ ही सिवेट तोमर के साथ रिद्धि डोगरा की नजदीकी और दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही है। लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है की सिवेट तोमर रिद्धि डोगरा को मैचिंग कपड़े पहनने के लिए मजे लेते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि दिन में तुम कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हो जिससे मूड खराब हो जाए। ऐसे में अर्चना गौतम ने कहा कि “तुम दोनों जो निब्बा निब्बी वाले गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड होते हैं वैसे लग रहे हो। तुम दोनों के बीच दोस्ती नहीं दिखती बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड वाले लगते हो।”

एक्स हसबैंड को सपोर्ट करने वाली रिद्धि डोगरा The 50 में क्या पड़ी प्यार में

वहीं अर्चना गौतम और रिद्धि डोगरा के मजे लेते हुए यह भी कहते हैं कि द 50 सूना नहीं लगा कोई कपल तो निकला यहां से। अर्चना गौतम और मिस्टर फैजू की दोस्ती और उनके बीच की बॉन्डिंग भी लोगों को काफी पसंद आ रही थी। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक दूसरे को अपना दोस्त बताया। इतना ही नहीं उन्होंने भी अपनी बॉन्डिंग को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने बिग बॉस मराठी सीजन 5 में राकेश बापट के परफॉर्मेंस की तारीफ की थी।

 

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वाकई द 50 के विनर कोई और नहीं शिव ठाकरे बनते हैं तो वहीं फर्स्ट रनर अप के तौर पर मिस्टर फैजू का नाम सामने आ रहा है।

 

 

Exit mobile version