DNP India Hindi

The 50: एल्विश यादव को पहचानने से मुकरी यह मराठी एक्ट्रेस तो हुआ हंगामा, भड़के फैंस बोले ‘पब्लिसिटी चाहिए’

The 50

Photo Credit- Google The 50

The 50: एल्विश यादव अपने फैनडम को लेकर जाने जाते हैं और उनकी दीवानगी लोगों में किस कदर है यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सब के बीच द 50 की एक कंटेस्टेंट जो इविक्शन के बाद अपने इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह जाती है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मराठी एक्ट्रेस जान्हवी किल्लेकर कहती हुई दिखती है कि एल्विश है कौन। इसके बाद राव साहब के फैंस को मानो पारा हाई हो गया है और वह उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब किसी सेलेब्स को एल्विश की वजह से फजीहत का सामना करना पड़ रहा हो।

जान्हवी किल्लेकर ने एल्विश यादव को लेकर The 50 से निकालकर क्या कहा

दरअसल वीडियो में जान्हवी किल्लेकर द 50 का जिक्र करती हुई कहती है कि वह एलविश यादव को नहीं पहचानती है और शो के दौरान वह उन्हें सर्च करने लगी। जान्हवी कहती है कि “मुझे तो पहले पता ही नहीं था कि एल्विश है कौन मैं तो घर में ढूंढ रही थी कि एल्विश कौन है मुझे लगा उसकी वजह से झगड़ा चल रहा है इधर। एल्विश अच्छा खासा काम कर रहा बंग्ला लेकर गाड़ी लेकर घूम रहा है और तुम लोग क्या कर रहे हो उसके चमचे बने हुए हो यहां पर और उसकी वजह से झगड़ रहे हो। बहुत बड़ी बात है। अंदर जाकर आप क्या कह रहे हो अरे तूने एलविश को बोला यह क्यों किया खुद के लिए खेलो।”

एल्विश यादव के फैंस द 50 फेम पर भड़के

वहीं इस वीडियो को देखकर एल्विश यादव के फैंस जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और वह कहते हैं कि तू कौन है जो एल्विश के नाम पर अब व्यूज बटोर रही है। वहीं जान्हवी किल्लेकर द्वारा कही गई बातें सुनकर एल्विश यादव के फैंस भड़क गए हैं तो वहीं एक यूजर ने कहा अब यह कौन है तो एक ने कहा यह भी एक मिलियन के लिए कर रही है। एक यूजर ने कहा अपनी लेवल पर रहना आंटी तो एक ने कहा एल्विश यादव रोजगार योजना का नया उम्मीदवार। एक ने लिखा कौन हो दीदी वहीं एक यूजर ने लिखा अटेंशन के लिए कुछ भी बोल रही है।

जान्हवी किल्लेकर द 50 शो में नजर आई थी जहां से अब उन्हें एविक्शन झेलना पड़ा। इसके बाद एल्विश यादव को लेकर द 50 में हो रहे लड़ाई के बारे में मुखर हुई।

 

Exit mobile version