---Advertisement---

The Archies: सुहाना खान की डेब्यू पर अनन्या पांडे ने कह दी ये बड़ी बात, बोनी कपूर ने की खुशी और टीम की तारीफ

सुहाना खान की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं आखिर फिल्म रिलीज को लेकर स्टार्स ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2023 11:00 पूर्वाह्न

the archies
Follow Us
---Advertisement---

The Archies: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज‘ आखिरकार नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हो गई है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब हर तरफ ‘द आर्चीज’ का खुमार है। फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को पसंद कर रहे लोगों की लिस्ट में न सिर्फ फैंस बल्कि कई स्टार्स भी शामिल है। निश्चित तौर पर इसमें सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर सुहाना को शुभकामनाएं देते हुए अनन्या ने एक पोस्ट लिखा। वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर भी तारीफ करते नजर आए। आइए जानते हैं पूरी खबर।

अनन्या ने दी शुभकामनाएं

suhana khan

अनन्या पांडे ने सुहाना खान की एक तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखकर प्यार लुटाती नजर आई। रेड कलर गाउन में सुहाना काफी खूबसूरत नजर आ रही है और वह बैक पोज दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, “मेरी बेबी बहन अब तक की सबसे चमकदार चिंगारी है। मैं रोनी से प्यार करती हूं और मैं तुमसे प्यार करती हूं। मैं दुनिया के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि वह आपकी सारी कड़ी मेहनत को देखें। दरअसल अनन्या ने इस पोस्ट के जरिए सुहाना को उनकी फिल्म ‘द आर्चीज’ के लिए शुभकामनाएं दी है।

बोनी कपूर हुए इमोशनल

वहीं दूसरी तरफ बोनी कपूर अपनी बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें कैसी लगी ‘द आर्चीज’। फिल्म स्क्रीनिंग से एक तस्वीर शेयर करते हुए बोनी ने कैप्शन में लिखा, “मुझे अपने स्कूल के दिनों में वापस ले गया जब आर्ची की कॉमिक्स हर युवा की पसंदीदा थी। जोया द्वारा बनाई गई दुनिया आपके अतीत में ले जाती है। हर अभिनेता को पूरी तरह से कास्ट किया गया है। गाने बिल्कुल आर्ची के दुनिया के अनुरूप है। पूरी टीम को इसकी जरूरत है। सराहना की जानी चाहिए। टीम को उनकी मार्केटिंग और इस प्रोजेक्ट को चुनने और इसमें सब कुछ देने के लिए शामिल किया गया। फिल्म का भरपूर आनंद लिया। फिल्म को बार-बार देखूंगा ठीक उसी तरह जैसे मैंने कॉमिक के एक अंक को नया अंक आने तक कई बार पढ़ा।”

आज रिलीज हुई ‘द आर्चीज’

गौरतलब है कि ‘द आर्चीज’ के जरिए कई स्टारकिड्स की बॉलीवुड में डेब्यू हुई है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शामिल है। फिल्म आज यानी 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ‘द आर्चीज’ जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026