---Advertisement---

हो गया Bigg Boss OTT 3 का पहला एलिमिनेशन, पहले हफ्ते में ही घर वालों ने काटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

खबरें सामने आ रही हैं कि Bigg Boss OTT 3 का एलिमिनेशन हो गया है। चलिए जानते हैं किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटा है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 5:05 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 से मिनट-मिनट पर कई बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। अभी कुछ समय पहले यह खबर समाने आई थी कि घहर वाले एक टास्क के दौरान एक दूसरे के खिलाफ ही खड़े हो गए हैं। यहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि, शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है। और पहले हफ्ते में ही किसी कंटेस्टेंट की जर्नी खत्म हो गई है। चलिए जानते हैं यह एलिमिनेश आखिर कैसे हुआ है और पहले हफ्ते में शो से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर हुआ है।

हो गया Bigg Boss OTT 3 का पहला एलिमिनेशन

हाल में biggboss__khabri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें यूजर ने बताया कि, घर में पहला एलिमिनेशन किया जा रहा है। और इस बार एलिमिनेशन जनता के वोट्स द्वारा नहीं बल्कि घर वालों के वोट्स द्वारा किया जा रहा है। यहीं इस पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि घर वालों को दो कंटेस्टेंट यानी शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में से किसी एक सदस्य को बाहर निकालना पड़ेगा।

घर वालों ने काटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

इसी के साथ बता दें कुछ ही घंटों बाद इसी यूजर ने एक दूसरा पोस्ट शेयर किया और खुलासा किया कि, बिग बॉस ओटीटी 3 के सभी कंटेस्टेंट्स ने शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में से शिवानी को सेव किया और नीरज को शो से बाहर कर डाला। हालांकि अभी तक इस खबर पर शो के ऑफिशियल अकाउंट से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सामने आ रही थी मिड एविक्शन की खबरें

यहीं आपको बता दें, बीते कुछ समय से कई सोशल मीडिया हैंडल और कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा था कि इस बार शो के पहले हफ्ते में एलिमिनेशन हफ्ता खत्म होने के बाद नहीं बल्कि बीच में ही करा दिया जाएगा। अगर सच में नीरज गोयत को घर वालों द्वारा बाहर निकाल दिया गया है तो यह खबर सच है और नीरज को मिड एविक्शन के जरिए ही निकाला गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026